हैदराबाद, ऑनलाइन बेट्टिंग ऐप के प्रमोशन के मामले में तेलुगु फिल्म अभिनेता प्रकाशराज विशेष जाँच दल (सिट) के समक्ष हाजिर हुए। गौरतलब है कि कल फिल्म अभिनेता विजय देवरकोंडा हाजिर हुए थे। इन दोनों के खिलाफ ऑनलाइन बेट्टिंग ऐप को विज्ञापन के जरिए बढ़ावा देने के कारण मामले दर्ज किए गए थे।
गौरतलब है कि इस मामले में फिल्म अभिनेताओं के अलावा प्रमुख सेलिब्रिटी और यू-ट्यूबरों के खिलाफ भी मामले दर्ज किए गए थे। इन मामलों की जाँच-पड़ताल हेतु सीआईडी के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक के नेतृत्व में सरकार ने जाँच के आदेश दिए थे।
सिट के समक्ष हाजिर हुए प्रकाशराज ने पूछे गए सवालों का जवाब दिया। लगभग एक घंटे तक प्रकाशराज से पूछताछ की गई। गौरतलब है कि बेट्टिंग ऐप को बढ़ावा देने के संबंध में 29 लोगों के खिलाफ मामले दर्ज किए गए और वर्तमान समय तक एसआईटी ने फिल्म अभिनेता राणा दग्गुबाजी, विजय देवरकोंडा और मंचू लक्ष्मी से पूछताछ कर चुकी है।
यह भी पढ़ें… गुजरात एटीएस ने रिसिन जहर साजिश का किया भंडाफोड़, हैदराबादी डॉक्टर समेत तीन गिरफ्तार
