भारतीय छात्रों के लिए एडिलेड बना आकर्षक विकल्प : जेन जॉनस्टन

हैदराबाद, भारतीय छात्रों के लिए पसंदीदा अंतरराष्ट्रीय अध्ययन गंतव्य के रूप में एडिलेड के बारे में जागरूकता बढ़ाने हेतु होटल पार्क हयात में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। स्टडी एडिलेड द्वारा आयोजित कार्यक्रम का उद्देश्य दक्षिण ऑस्ट्रेलियाई विश्वविद्यालयों और उच्च प्रोफाइल भारतीय संस्थानों के बीच परसपर साझेदारी को प्रोत्साहन देना था।

स्टडी एडिलेड की मुख्य कार्यकारी जेन जॉनस्टन ने कहा कि एडिलेड हैदराबाद सहित पूरे भारत के छात्रों के लिए एक आकर्षक विकल्प के तौर पर उभरा है। स्टडी एडिलेड छात्रों को एडिलेड में उनके पूरे प्रवास के दौरान शैक्षणिक और कॅरियर की यात्रा के हर चरण में सार्थक रोजगार पाने के लिए सहायता प्रदान करता है।

पिछले दो वर्षों में 400 से अधिक भारतीय छात्रों ने स्टडी एडिलेड के रोजगार संबंधी कार्यक्रमों में भाग लिया। आने वाले समय में यह संख्या बढ़ने वाली है। इसका कारण स्टडी एडिलेड द्वारा रोजगार कनेक्ट लांच करना है। यह पहल भारतीय छात्रों सहित अंतरराष्ट्रीय छात्रों को दक्षिण ऑस्ट्रेलियाई और वैश्विक नौकरी बाजारों में उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए आवश्यक संसाधनों और सहायता से लैस करने में सहायक सिद्ध होगी।

यह भी पढ़ें… त्रुटिपूर्ण प्रश्न पर छात्रों को मिलेंगे पूरे अंक टीजीबीआईई

दक्षिण ऑस्ट्रेलिया के विश्वविद्यालयों में शैक्षणिक अवसर

उन्होंने ने दक्षिण ऑस्ट्रेलिया के विश्वविद्यालयों में शैक्षणिक अवसरों से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यहाँ उच्च माँग वाले क्षेत्रों जैसे एआई, डेटा विज्ञान, साइबर सुरक्षा, स्वास्थ्य, इंजीनियरिंग, बिजनेस एंड कॉमर्स तथा नवीकरणीय ऊर्जा जैसे अन्य महत्वपूर्ण अत्याधुनिक कार्यक्रमों को उपलब्ध कराते हुए छात्रों को वैश्विक उद्योग की जरूरतों के अनुरूप कौशलयुक्त करना है।

See this – https://studyadelaide.com/

उन्होंने कहा कि स्टडी एडिलेड की हैदराबाद यात्रा भारत के साथ इन गतिशील साझेदारी संबंधों को मजबूत करने में महत्वपूर्ण कदम है। दक्षिण आस्ट्रेलिया प्रीमियर पीटर मालिनौस्कास ने कहा कि दक्षिण ऑस्ट्रेलिया की अर्थव्यवस्था स्वास्थ्य, नवीकरणीय ऊर्जा, अंतरिक्ष, कृषि और महत्वपूर्ण प्रौद्योगिकियों सहित उद्योगों में उल्लेखनीय गति प्राप्त कर रही है।

हैदराबाद की तरह दक्षिण ऑस्ट्रेलिया में नवाचार एक मुख्य फोकस बिंदु है। हमारा उद्देश्य हैदराबाद सहित भारत के विभिन्न संस्थानों के साथ रणनीतिक साझेदारी करते हुए शैक्षणिक परिवेश को नए आयाम प्रदान करना है। उन्होंने स्वास्थ्य और डिजिटल नवाचार जैसे भविष्य के लिए तैयार क्षेत्रों को आकार देने में अंतरराष्ट्रीय शैक्षणिक भागीदारी के महत्व पर जोर दिया। अवसर पर आयोजित परिचर्चा सत्र में हैदराबाद विश्वविद्यालय में स्कूल ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज के डीन प्रोफेसर जी.वी.आर.के. आचार्युलू, ओनेस क्रायोजेनिक्स के संस्थापक और सीईओ डॉ. राम के. अलुरु और रिसर्चसैट के संस्थापक तथा सीईओ रवितेजा दुग्गिनेनी ने शैक्षणिक विकास संभावनाओं से जुड़े विषयों पर विचार रखे।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button