एडवेन बायोटेक को आयुष प्रीमियम प्रमाणन, भारत की पहली होम्योपैथिक कंपनी बनने का दावा

नयी दिल्ली, दवा कंपनी एडवेन बायोटेक ने आयुष प्रीमियम प्रमाणन प्राप्त करने की घोषणा की है। कंपनी का दावा है कि यह प्रतिष्ठित मान्यता हासिल करने वाली वह भारत की पहली होम्योपैथिक ब्रांड बन गई है। आयुष प्रीमियम प्रमाणन को गुणवत्ता, शुद्धता और सुरक्षा के उच्च अंतरराष्ट्रीय मानकों का प्रतीक माना जाता है।

कंपनी के अनुसार, इस उपलब्धि के साथ एडवेन बायोटेक विश्वस्तरीय होम्योपैथिक निर्माण के क्षेत्र में अग्रणी पंक्ति में आ गई है। यह उपलब्धि ऐसे समय में सामने आई है, जब भारत का होम्योपैथिक और आयुष क्षेत्र तेजी से विस्तार के दौर से गुजर रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में ‘मेक इन इंडिया’ और ‘आत्मनिर्भर भारत’ जैसी पहलों ने आयुष उद्योग को वैश्विक मंच पर स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

एडवेन बायोटेक के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) आदेश शर्मा ने कहा, ”आयुष प्रीमियम प्रमाणन प्राप्त करना उपभोक्ताओं को सुलभ और किफायती कीमत पर विश्व स्तर की गुणवत्ता वाली होम्योपैथिक दवाएं उपलब्ध कराने की हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है।” (भाषा)

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button