दूसरी पत्नी की हत्या कर पहली बीवी को भेजी फोटो

Ad

हैदराबाद, नगर के सीमांत क्षेत्र साइबराबाद के चेवेल्ला थाना परिधि में एक व्यक्ति ने अपनी दूसरी पत्नी की नृशंस हत्या कर दी और हत्या से संबंधित फोटो अपनी पहली पत्नी को भेजी। यह घटना चेवेल्ला मंडल के वेंकन्नागुड़ा में प्रकाश में आई।

चेवेल्ला पुलिस ने बताया कि वेंकन्नागुड़ा निवासी वनराशि जंगय्या हैदराबाद में कार चालक के रूप में कार्यरत है। उसने दो विवाह किए और वह अपनी पहली पत्नी के साथ ही रह रहा था। उसने 15 वर्ष पूर्व रजिता से दूसरा विवाह रचाया था और उससे उसे दो बच्चे हुए। पिछले तीन वर्ष से वेंकन्ना अपनी पहली पत्नी के पास ही रह रहा था। इस दौरान जंगय्या को पता चला कि रजिता के किसी अन्य व्यक्ति से अवैध संबंध हो गए हैं। इस मामले को लेकर दोनों के बीच झगड़े हो रहे थे। वह रजिता को सोमवार को वेंकन्नागुड़ा गाँव ले गया। मंगलवार की सुबह गाँव के बड़े-बुजुर्गों के बीच पंचायत की गई और पंचायत ने रजिता को जंगय्या के साथ रहने के लिए कहा गया, लेकिन रजिता ने जंगय्या के साथ रहने से साफ मना कर दिया। इस कारण कल रात शराब के नशे में जंगय्या ने इसी मामले को लेकर रजिता से झगड़ा किया और साथ रहने के लिए दबाव डाला।

यह भी पढ़ें… हैदराबाद : गड्ढे में गिरने से युवक की मौत

आरोपी ने किया स्वयं को पुलिस के हवाले

रजिता के साथ रहने से साफ इनकार करने पर गुस्से में आकर जंगय्या ने रस्सी से रजिता का गला घोंट दिया और इसके बाद उसके सीने पर एक भारी सीमेंट का पत्थर पटक दिया। इसके बाद रजिता के शव की फोटो अपने सेलफोन से उतारकर व्हॉट्सऐप के जरिए अपनी पहली पत्नी को भेज दिया। इसके बाद गाँव के सरपंच नरसिम्हुलू के साथ थाने जाकर जंगय्या ने अपने आपको पुलिस के हवाले कर दिया। घटनास्थल पर पहुँची पुलिस ने रजिता के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए चेवेल्ला के सरकारी अस्पताल के मुर्दाघर भेज दिया जंगय्या के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज़ कर पुलिस ने छानबीन कर रही है।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Ad

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button