अग्रसेन बैंक को मिले दो बैंकिंग अवॉर्ड

हैदराबाद, बैंकिंग फ्रंटियर्स द्वारा नेफकॉब के सहयोग से गोवा में आयोजित राष्ट्रीय सहकारी बैंकिंग शिखर सम्मेलन (एनसीबीएस 2025) और फ्रंटियर्स इन को-ऑपरेटिव बैंकिंग अवार्ड्स (एफसीबीए 2025) समारोह में अग्रसेन बैंक को दो ट्रॉफी से सम्मानित किया गया। यहां जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सहकारिता के कैबिनेट मंत्री सुभाष शिरोडकर थे, जिन्होंने डीसीसीबी, बड़े बैंकों, मध्यम और लघु सहकारी बैंकों सहित भाग लेने वाले 500 से अधिक बैंकों में से विजेता बैंकों को ट्रॉफी प्रदान की।

अवसर पर अग्रसेन को-ऑपरेटिव अर्बन बैंक लिमिटेड को बैंकिंग फ्रंटियर्स और नेफकॉब के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ प्रमुख जूरी सदस्यों द्वारा सर्वश्रेष्ठ निवेश परिवर्तन और सर्वश्रेष्ठ अनुपालन परिवर्तन की श्रेणियों में 2 ट्रॉफियों से सम्मानित किया गया।

यह भी पढ़े: एएनएन अवॉर्ड्स में ग्रीन गोल्ड एनिमेशन ने हासिल किए तीन पुरस्कार

कार्यक्रम में अग्रसेन बैंक के चेयरमैन प्रमोद कुमार केड़िया, वरिष्ठ वाइस चेयरमैन सीए नवीन कुमार अग्रवाल, वाइस चेयरमैन सुरेश कुमार अग्रवाल, प्रबंधन बोर्ड के अध्यक्ष नारायण दत्त और निदेशक सीए पंकज कुमार अग्रवाल, महेश कुमार अग्रवाल, राजेश कुमार अग्रवाल, अंजू केड़िया और सीईओ सी वी राव, डीजीएम आनंद अग्रवाल, एजीएम आईटी प्रमुख गोपाल कृष्ण और प्रबंधक जी प्रसाद द्वारा पुरस्कार प्राप्त किए गए।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button