अग्रवाल समाज महिला शाखा ज्ञानबाग कॉलोनी का समर कार्निवाल आयोजित
हैदराबाद, अग्रवाल समाज महिला शाखा, ज्ञानबाग कॉलोनी द्वारा समर कॉर्निवाल विद फ्लोरल थीम का आयोजन राघव रत्ना टावर स्थित अग्रवाल समाज बैंक्वेट हॉल में किया गया। आज यहाँ शाखा द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, कार्यक्रम में हॉल को थीम के अनुसार अति सुन्दर रूप से सजाया गया।

सर्वप्रथम अग्रसेन महाराज की पूजा-अर्चना की गई। सभी के लिए सेल्फी बूथ और हैट डेकोरेशन प्रतियोगिता रखी गई। इसमें बहुत ही सुंदर कृतियों से सदस्यों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। शाखा द्वारा सभी को पुरस्कृत किया गया।
यह भी पढ़े : श्री मेहंदीपुर बालाजी सेवा मंडल ने मनाया हनुमान जन्मोत्सव
कार्यक्रम को और मनोरंजक बनाने के लिए रोमांचित गेम्स का आयोजन किया गया। सभी ने थीम बेस तम्बोला का भी आनंद लिया। उपस्थित सदस्यों को स्नैक्स हैम्पर दिए गए। सभी ने स्वादिष्ट भोजन का आनंद लिया। इस समारोह के मुख्य अतिथि अग्रवाल समाज तेलंगाना की संयुक्त सचिव सीमा जैन, शीतल अग्रवाल थीं। शाखा पदाधिकारियों ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सदस्यों और अतिथियों का आभार व्यक्त किया।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



