अग्रवंशी सिकंदराबाद शाखा ने किया भजन संध्या का आयोजन
हैदराबाद, अग्रवंशी सिकंदराबाद शाखा द्वारा हम दो श्याम प्रेमी ग्रुप, ग्रेटर हैदराबाद के सहयोग से क्लासिक गार्डन, बालमराई, सिकंदराबाद में भजन संध्या का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का प्रारंभ श्री श्याम बाबा एवं महाराजा अग्रसेनजी की पूजा-अर्चना के साथ हुआ। इसके पश्चात गायक पंकज ओझा और संदीप चांडक ने भजनों की प्रस्तुति दी। इस दौरान वेलनेस कोच लक्ष्मण शर्मा, हर्बल लाइफ वेलनेस सेंटर द्वारा निशुल्क स्वास्थ्य जाँच शिविर का आयोजन किया गया।
अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में मल्काजगिरी सांसद ईटेला राजेंदर, अग्रवाल समाज सेंट्रल शाखा के रूपेश अग्रवाल (उपाध्यक्ष), विकास केशान (सचिव), अरुण डाकोतिया, दिलीप पसारी, प्रमोद केड़िया, सुरेश अग्रवाल, पहाड़ी श्याम मंदिर के पुजारी, शाखा अध्यक्ष दीपक कुमार अग्रवाल, उपाध्यक्ष अभिषेक अग्रवाल, सचिव अरुण अग्रवाल, संयुक्त सचिव कपिल गर्ग, कोषाध्यक्ष ए. अरुण अग्रवाल, सलाहकार अशोक चोकानी, केंद्रीय समिति सदस्य सुनील चोकानी, शशि सिंघल, कार्यकारिणी सदस्य दिनेश सबलका, रवि गोयनका, राजेंद्र अग्रवाल, सीमा अग्रवाल, सचिन गोयल, कुशल अग्रवाल, शुभ अग्रवाल, रोहित चोकानी, श्याम चोकानी, अंकित जालान, श्याम शरण चोकानी व अन्य उपस्थित थे। कार्यक्रम स्थल का प्रायोजन प्रवीण अग्रवाल द्वारा किया गया।
यह भी पढ़ें… श्री गणेश घाट मंदिर में धूमधाम से मनायी गयी महाशिवरात्रि
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



