अग्रवाल समाज बंजारा सेंट्रल की सावन की सैर 24 अगस्त को
हैदराबाद, अग्रवाल समाज बंजारा सेंट्रल शाखा की सावन की सैर का आयोजन शमशाबाद स्थित सिरीन रिसॉर्ट एवं कन्वेंशन में रविवार 24 अगस्त को किया जाएगा। शाखा द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, महाराजा श्री अग्रसेनजी की पूजा-अर्चना के बाद सभी का स्वागत अध्यक्ष सुनील कुमार अग्रवाल ने किया। शाखा के मानद मंत्री मनीष अग्रवाल ने द्वारकाधीश धाम यात्रा के सफलतापूर्वक संपन्न होने की सभी को जानकारी दी।
सभा में सावन की सैर के संबंध में चर्चा के बाद सावन की सैर 24 अगस्त को आयोजित करने का निर्णय लिया गया। इसके अंतर्गत सभी के लिए रिसॉर्ट में रेन डांस, स्वीमिंग, इंडोर एवं आउटडोर गेम्स, तंबोला आदि का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम को सफलतापूर्वक आयोजित करने के लिए अध्यक्ष द्वारा गोपाल दास अग्रवाल को संयोजक नियुक्त किया गया है। शाखा ने सदस्य परिवारों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक सम्मिलित होकर इसे सफल बनाने का आग्रह किया।
यह भी पढ़ें… महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाएगी वित्तीय साक्षरता : धानुका
अवसर पर उपाध्यक्ष सीए अरविन्द अग्रवाल, सह-मंत्री अश्विन अग्रवाल, परामर्शदाता सुदर्शन दारुका, केन्द्राय समिति सदस्य नवल किशोर बसंल, कार्यकारिणी सदस्य सुभाष केड़िया, दिलीप अग्रवाल, महेश अग्रवाल, घनश्यामदास अग्रवाल, विनय गुप्ता, अनिल झुनझुनवाला व अन्य उपस्थित थे।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।





