सभी बच्चों को मिले पोलियो ड्रॉप : हरिचंदना

हैदराबाद, हैदराबाद जिला कलेक्टर हरिचंदना दासरी ने कहा कि शनिवार, 12 से 15 अक्तूबर तक आयोजित होने वालेपल्स पोलियो कार्यक्रम में सभीमाता-पिता अपने 0-5 वर्ष तक बच्चों को पोलियो ड्रॉप की खुराक अवश्य पिलाएँ। हरिचंदना दासरी ने जिलावासियों से बच्चों के स्वस्थ भविष्य की जिम्मेदारी लेते हुए पोलियो उन्मूलन में योगदान प्रदान करने की अपील की। जिला कलेक्टर ने कहा कि भारत में पोलियो मुक्त समाज के निर्माण के लिए 1995 में पल्स पोलियो कार्यक्रम शुरू किया गया था।

विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा भारत को पोलियो मुक्त देश के रूप में मान्यता दी गई है, लेकिन पाकिस्तान, अफगानिस्तान तथा बांग्लादेश जैसे पड़ोसी देशों में अभी भी पोलियो के मामले दर्ज किए जा रहे हैं। पोलियो मुक्त समाज हमारा लक्ष्य है। इसलिए भारत में पोलियो का कोई मामला दर्ज किए बिना पोलियो कार्यक्रम जारी रखा जा रहा है। उन्होंने कहा कि इसी के तहत 12 से 15 अक्तूबर तक हैदराबाद जिले में पोलियो ड्रॉप कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

जिला कलेक्टर ने कहा कि कार्यक्रम में 5,17,238 बच्चों को पोलियो ड्रॉप पिलाई जाएगी। 12 अक्तूबर को हैदराबाद के 2,843 पोलियो केंद्रों पर 0-5 साल के बच्चों को पोलियो ड्रॉप दी जाएगी। सभी पल्स पोलियो बूथ सुबह 7 से शाम 6 बजे तक काम करेंगे। बूथों पर छूटे बच्चों को खुराक पिलाने के लिए 13, 14 और 15 अक्तूबर को 11,200 चिकित्साकर्मी घर-घर जाकर पोलियो की दवा पिलाएँगे।

यह भी पढ़ें… मेडिकल छात्रों के मानसिक स्वास्थ्य को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

जिला कलेक्टर ने कहा कि हैदराबाद में 164 उच्च जोखिम वाले क्षेत्रों की पहचान की गई है। यहाँ मोबाइल टीम सहयोग देंगी। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में सरकारी विभाग के कर्मचारी, स्वयंसेवी संगठन, मेडिकल छात्र, आशा कार्यकर्ता, महिला संगठन, स्वयंसेवक सहित अन्य योगदान प्रदान करेंगे।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button