अखिल भारतीय प्रदर्शनी समिति के चुनाव संपन्न

हैदराबाद, अखिल भारतीय प्रदर्शनी समिति, हैदराबाद के चुनाव में पदाधिकारियों एवं नई कार्यकारिणी सदस्यों का चयन किया गया। बी.एन. राजेश्वर को प्रदर्शनी समिति का नया मानद सचिव चुना गया।

अखिल भारतीय प्रदर्शनी समिति की साधारण सभा की बैठक में नए पदाधिकारियों का चयन हुआ। राजेश्वर मूल रूप से अभियंता हैं। उन्होंने राज्य सरकार के विभिन्न विभागों के अलावा हैदराबाद मेट्रो रेल परियोजना में लंबे समय तक काम किया है।

Ad

यह भी पढ़ें… सावन सैर में श्री सोजत जैन संघ का मनोरंजक उत्सव

प्रदर्शनी समिति के अध्यक्ष पद पर आईटीएम उद्योग मंत्री डी. श्रीधर बाबू को मनोनीत किया गया। आर. सुकेश रेड्डी उपाध्यक्ष के रूप में चुने गए हैं। इसके अलावा टी. चंद्रशेखर संयुक्त सचिव, डॉ. एन. संजीव कुमार कोषाध्यक्ष बनाए गए हैं। प्रबंध समिति सदस्यों में बी. हनुमंत राव, एन. विनय कुमार, पी. नरोत्तम रेड्डी, डॉ. एम. शैलजा राज, एम. चंद्रशेखर, एल. मंजीत रेड्डी एवं अनुराग मिश्रा शामिल हैं।

Exit mobile version