अखिल भारतीय प्रदर्शनी समिति के चुनाव संपन्न

हैदराबाद, अखिल भारतीय प्रदर्शनी समिति हैदराबाद के चुनाव में पदाधिकारी एवं नई कार्यकारिणी सदस्यों का निर्वाचन संपन्न हुआ। बी एन राजेश्वर को प्रदर्शनी समिति का नया मानद सचिव नियुक्त किया गया है।

बी एन राजेश्वर बने नुमाइश के नए सचिव
अखिल भारतीय प्रदर्शनी समिति की साधारण सभा की बैठक में नए पदाधिकारी का चयन किया गया। राजेश्वर मूल रूप से अभियंता हैं। उन्होंने राज्य सरकार के विभिन्न विभागों के अलावा हैदराबाद मेट्रो रेल परियोजना में लंबे समय तक काम किया है।

Ad

प्रदर्शनी समिति के अध्यक्ष पद पर आईटीएम उद्योग मंत्री डी. श्रीधर बाबू को मनोनीत किया गया है। आर.सुकेश रेड्डी उपाध्यक्ष होंगे। बी.एन.राजेश्वर मानद सचिव की जिम्मेदारी संभालेगे। टी. चंद्रशेखर संयुक्त सचिव, डॉ. एन. संजीव कुमार कोषाध्यक्ष बनाए गए हैं। प्रबंध समिति सदस्यों में बी. हनुमंत राव, एन विनय कुमार, पी. नरोत्तम रेड्डी, डॉ. एम. शैलजा राज, एम. चंद्रशेखर, एल मंजीत रेड्डी एवं अनुराग मिश्रा शामिल हैं।

उल्लेखनीय है के अखिल भारतीय प्रदर्शनी समिति हर साल नुमाइश का आयोजन करती है। जनवरी और फरवरी में आयोजित इस नुमाइश में लाखों लोग भाग लेते हैं।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Ad

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button