हैदराबाद में ऑल इंडिया जैन कटारिया महिला अधिवेशन और स्नेह मिलन
हैदराबाद, ऑल इंडिया जैन कटारिया फाउंडेशन प्रान्तीय महिला विभाग, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना के तत्वावधान में कुलपाक तीर्थ आलेर में महिला (तृतीय) अधिवेशन एवं स्नेह मिलन का आयोजन किया गया।

फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक कटारिया (नासिक), पूर्व अध्यक्ष प्रकाश कटारिया (अहमदाबाद), निवर्तमान अध्यक्ष राजेन्द्र कटारिया (बेलगाम), महिला विभाग की अध्यक्ष आशा अशोक कटारिया, राष्ट्रीय सचिव सुरेखा प्रकाश कटारिया एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्यों का बहुमान किया गया। दादा आदिनाथ, प्रभु महावीर एवं नेमिनाथ भगवान के दर्शन वंदन कर बाजे गाजे के साथ समारोह हॉल में पहुँचे राष्ट्रीय संस्थापक अध्यक्ष अशोक कटारिया एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष आशा अशोक कटारिया का स्वागत किया गया। सोनम जैन ने समारोह का संचालन किया।
प्रान्तीय अध्यक्ष आशा अनिल कटारिया, महामंत्री रेखा संजय कटारिया, कोषाध्यक्ष ममता गौतम कटारिया, कार्यकारिणी सदस्य पद्मा अशोक कटारिया एवं मंजू जैन ने नमोकार महामंत्र प्रस्तुत किया। राष्ट्रीय डायरेक्टर पवन कुमार कटारिया ने अतिथियों को मंचासीन किया। अधिवेशन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए आशा कटारिया ने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अशोक कटारिया, प्रान्तीय अध्यक्ष संजय कटारिया, उपाध्यक्ष अनिल कटारिया एवं गौतम कटारिया के प्रति आभार जताया। संतोष कटारिया एवं शूटिंग स्टार के वर्धमान कटारिया ने विशेष सहयोग दिया।
यह भी पढ़ें… हैदराबाद में हरिओम सेवा दल का दर्द प्रबंधन शिविर
आशा-अनिल कटारिया को दो साल के लिए राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष मनोनित
अशोक कटारिया, प्रकाश कटारिया एवं राजेंद्र कटारिया ने हैदराबाद शाखा के कार्यों की प्रशंसा की। राष्ट्रीय कार्यकारिणी की ओर से हैदराबाद टीम का अभिनंदन भी किया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष ललित कटारिया (मुंबई), राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष आशा कटारिया ने आशा-अनिल कटारिया को दो वर्ष के लिए राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष मनोनित किया। अधिवेशन के संपूर्ण लाभार्थी राष्ट्रीलय अध्यक्ष ललित कटारिया और ललिता कटारिया परिवार का हैदराबाद शाखा द्वारा अभिनंदन किया गया। उदयपुर के शरद कटारिया के आगामी महिला अधिवेशन का लाभार्थी बनने पर उनका सम्मान किया गया।
अधिवेशन में विभिन्न प्रांतों में योगदान देने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। इनमें पद्मश्री जैन, आशा-अनिल कटारिया, डॉ. हेली सुधीर शाह, डॉ. रिंकु दिनेश जैन, जिया नितिन कटारिया, वैशाली विशाल कटारिया, रुचिकर रुपेश कटारिया, नीलम बोहरा जैन, भारती हरेश सिंघवी, एडवोकेट अनिता किरण कटारिया, आशा प्रदीप कटारिया शामिल है। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रविंद्र कटारिया (अहिल्या नगर) ने महिला सशक्तिकरण पर प्रकाश डाला। मंत्री रेखा संजय कटारिया ने अधिवेशन में भाग लेने के लिए सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। सोनम जैन के नेतृत्व में विभिन्न जेम्स का आयोजन किया गया। रात्रि में प्रभु आदिनाथ, भगवान महावीर और नेमिनाथ भगवान के दरबार में अंशुल कोठारी एवं शरद गिल्ड़ा ने भक्ति गीत प्रस्तुत किए।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।






