एक साल में सारे टोल बूथ होंगे खत्म

नई दिल्ली, आने वाले एक साल में आपको टोल टैक्स पर जाम से दो-चार नहीं होना पड़ेगा। दअरसल, इसे लेकर केंद्र सरकार एक खास सिस्टम पर काम कर रही है। इस सिस्टम के लागू होने के बाद टोल बूथ पर पैसे के भुगतान के लिए किसी भी वाहन को कतार में खड़े होकर आपनी बारी का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। केंद्रीय मंत्री नितन गडकरी इस नए सिस्टम को लेकर लोकसभा में बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि अगले एक साल में टोल कलेक्शन की मौजूदा व्यवस्था को पूरी तरह से बदल दिया जाएगा। आगे से टोल टैक्स, इलेक्ट्रॉनिक प्रणाली के माध्यम से ही चुकाया जाएगा। इससे वाहन चालकों को सबसे ज्यादा फायदा होने वाला है।

शीतकालीन सत्र के दौरान लोकसभा में गुरुवार को नितिन गडकरी ने कहा कि नई प्रणाली 10 स्थानों से शुरू की गई है और अगले एक साल के भीतर पूरे देश में इसका विस्तार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इसके आने से मौजूदा टोल व्यवस्था खत्म हो जाएगी। टोल के नाम पर आपको रोकने वाला कोई नहीं होगा। एक साल के अंदर पूरे देश में इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन लागू कर दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें… राष्ट्रपति पुतिन का दिल्ली एयरपोर्ट पर पीएम ने किया स्वागत

गडकरी ने यह भी कहा कि फिलहाल देश भर में 10 लाख करोड़ रुपये की 4,500 राजमार्ग परियोजनाएं जारी हैं। एक आधिकारिक बयान के अनुसार नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (एनपीसीआई) ने भारत के राजमार्गों पर टोल संग्रह को सुव्यवस्थित करने के लिए राष्ट्रीय इलेक्ट्रॉनिक टोल संग्रह कार्यक्रम विकसित किया है, जो इलेक्ट्रॉनिक टोल भुगतान के लिए एक एकीकृत इंटरऑपरेबल प्लेटफॉर्म है। (एजेंसियाँ)

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button