अल्लू अर्जुन की गिरफ्तारी अन्यायपूर्ण : राजा सिंह
हैदराबाद, गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने टॉलीवुड अभिनेता अल्लू अर्जुन की गिरफ्तारी को अनावश्यक और अन्यायपूर्ण करार देते हुए इसकी निंदा की। भाजपा विधायक ने एक्स पर किए गये पोस्ट में कही कि संध्या थियेटर के पास भगदड़ की दुःखदाई घटना का कारण पुलिस की विफलता को ही माना जाएगा।
उन्होंने कहा कि एक टॉलीवुड अभिनेता व राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अल्लू अर्जुन को दोषी ठहराने के बजाए कांग्रेस सरकार को चाहिए कि सुरक्षा में कमी के लिए जवाबदेही तय करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि अल्लू को उनके योगदान के लिए सम्मान मिलना चाहिए। उन्होंने अभिनय के क्षेत्र में अनेक उपलब्धियां हासिल करके तेलुगु राज्य का गौरव बढ़ाया है। राजा सिंह ने सरकार को आत्ममंथन करने की सलाह देते हुए कहा कि सरकार तय करे कि जवाबदेही किनकी है।