अमित शाह का हैदराबाद दौरा रद्द
हैदराबाद, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का शनिवार, 6 सितंबर को हैदराबाद दौरा रद्द कर दिया गया है। भाग्यनगर गणेश उत्सव समिति के तत्वावधान में सामूहिक रूप से मनाए जा रहे 46 वें गणेश उत्सव के दौरान शनिवार, 6 सितंबर को सामूहिक रूप से निकले जाने वाले श्री गणेश प्रतिमाओं के विराट विसर्जन जुलूस में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बतौर मुख्य अतिथि मोजम जाही मार्केट चौराहे से गणेश भक्तों को संबोधित करने वाले थे।

सूत्रों के अनुसार उपराष्ट्रपति चुनाव के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) से संबंधित महत्वपूर्ण बैठक के चलते शाह का दौरा रद्द कर दिया गया है।
यह भी पढ़े– हैदराबाद में गणेश विसर्जन शोभायात्रा में मुख्य अतिथि होंगे अमित शाह
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



