अमीरपेट संघ में मनाया गया क्षमापना दिवस
हैदराबाद, श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ अमीरपेट के तत्वावधान व साध्वी मंगलज्योतिजी म.सा. के सान्निध्य में अमीरपेट स्थानक में क्षमापना दिवस मनाया गया। यहाँ महामंत्री पंकज रांका द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, पूज्यश्री ने प्रवचन सभा को संबोधित करते हुए कहा कि पर्युषण पर्व के समापन पर गणेश चतुर्थी एवं ऋषि पंचमी को संवत्सरी पर्व मनाया जाता है। उस दिन लोग उपवास रखते हैं और स्वयं के पापों की आलोचना करते हुए भविष्य में उनसे बचने की प्रतिज्ञा करते हैं।
संवत्सरी पर्व पर क्षमा भाव और उपवास
साथ ही वह चौरासी लाख योनियों में विचरण कर रहे समस्त जीवों से क्षमा मांगते हुए सूचित करते हैं कि उनका किसी से कोई बैर नहीं है। परोक्ष रूप से वह यह संकल्प करते हैं कि वह पर्यावरण में कोई हस्तक्षेप नहीं करेंगें। यह आश्वासन देने के लिए कि उनका किसी से कोई बैर नहीं है, वह यह भी घोषित करते हैं कि उन्होंने विश्व के समस्त जीवों को क्षमा कर दिया है और उनको क्षमा माँगने वाले से डरने की जरूरत नहीं है।
म.सा. ने कहा कि क्षमा माँगने से ज्यादा जरूरी क्षमा करना है। क्षमा भाव इसका मूलमंत्र है। क्षमा देने से आप अन्य समस्त जीवों को अभयदान देते हैं और उनकी रक्षा करने का संकल्प लेते हैं। तब आप संयम और विवेक का अनुसरण करेंगे, आत्मिक शांति अनुभव करेंगे और जीवों और पदार्थों के प्रति मैत्री भाव रखेंगे। आत्मा तभी शुद्ध रह सकती है, जब वह अपने से बाहर हस्तक्षेप न करे और बाहरी तत्व से विचलित न हो।
संवत्सरी पर्व पर 11 उपवास मोहित पोकरणा, हितिशा बोहरा, खुशी बोहरा, प्रज्ञा कोठारी ने, 9उपवास नगीन कोठारी, 5 उपवास नीलम देरासरिया ने किए। तपस्वियों का बहुमान चाँदी के सिक्कों से मदन लाल, मोहनी देवी, अनिल कुमार, मंजू देवी, रौनक, रिद्धि, शुभम, हीर, क्रियांश तातेड़ परिवार ने किया।
यह भी पढ़ें… पर्युषण में इंद्रियों को करें वश में : मंगलज्योतिजी म.सा
अमीरपेट जैन संघ में सामूहिक क्षमापना पर्व
नवकार महामंत्र के जाप के प्रथम कलश लाभार्थी हरकचंद, भोपाल सिंह, प्रवीण कुमार नवीन कुमार कावड़िया (एर्रागड्डा), द्वितीय कलश के लाभार्थी बालचंद, आनंद कुमार, वैभव कुमार तातेड़ (मोतीनगर), तृतीय कलश के लाभार्थी रिखबचंद, लाभचंद, अशोक कुमार, विमलकुमार नगीन, नवीन कोठारी (एर्रागड्डा), चतुर्थ कलश के लाभार्थी सौभाग सिंह, सुनील कुमार, संदीप कुमार नाबेड़ा (कुकटपल्ली), पंचम कलश के गुप्त लाभार्थी परिवार एवं पारिवारिक जाप के कलश के लाभार्थी हरकचंद, सुशील कुमार, रुद्राक्ष, देव अखावत चिंतल ओर पाटा, कपड़ा, फोटो फ्रेम, तांबा प्लेट के लाभार्थी भंवरी बाई मूलचंद कावड़िया, क्षमापना दिवस सामुहिक पारणा के लाभार्थी सोहनलाल, राकेश श्रेयांश, प्रियांश चौधरी, सुरेशचंद अप्पू, पीयूष नाहर (कोंडापुर), पुखराज, अंकित कुमार चतर (मूसापेट), केसरी मल, रोहित, दर्शिल सांबर (मदीनागुड़ा) रहे।
संघ के स्वाध्याय मंत्री प्रेमचंद बोरड़िया ने श्रद्धा भक्ति के साथ प्रतिक्रमण करवाया। संघ की भोजन समिति में गजेंद्र कोचेटा, आनंद छाजेड़, प्रकाशचंद चीपड़, रोशन लाल पोखरणा, सुशील तातेड़, सज्जनराज आंचलिया, राजेंद्र कटारिया ने सेवा प्रदान की। शैलेन्द्र कुमार बाबेल ने सहयोग प्रदान किया। श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ, अमीरपेट के महामंत्री पंकज रांका ने भाव व्यक्त कर क्षमापना दिवस पर तपस्वियों की सुखसाता पूछते हुए सभी से मिच्छामी दुक्कड़म के साथ खम्मत ख़ामना किया।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



