कच्छी भवन में कार्यकारिणी बैठक, सदस्यों ने किया भविष्य पर विचार

हैदराबाद, रामकोट स्थित श्री कच्छी भवन में कच्छी समाज की प्रमुख संस्था श्री कच्छी मित्र मंडल कार्य समिति की बैठक मंडल के अध्यक्ष हेमांग मोमाया की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।

यहाँ संस्था द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में श्री कच्छी मित्र मंडल के मंत्री पंकज सावला एवं प्रचार संयोजक रिद्धीश जागीरदार ने बताया कि कार्यकारिणी समिति सदस्यों की बैठक सम्पन्न हुई, जिसमें अध्यक्ष हेमांग मणिकांत मोमाया, मैनेजिंग ट्रस्टी सुशील धीरजलाल कापड़िया, मानद मंत्री पंकज हीरजी सावला, कोषाध्यक्ष मनोज हंसराज नागडा, सहमंत्री पराग तलकशी मारू, सह कोषाध्यक्ष लहेरचंद टोकरशी लोडाया, कार्यकारिणी सदस्य दिनेश कल्याणजी गोसर, राजीव खीमजी मामणिया, पूनम निकेश देढिया, मनोज हंसराज नागडा, अंकित नितिन वोरा, दीपेन दामजी सावला, रिद्धीश रमेश लोडाया (जागीरदार), हितेन संगोई, नीलेश छेडा आदि ने भाग लिया।

यह भी पढ़ें… हैदराबाद में एकल श्री हरि फाउंडेशन का तंबोला कार्यक्रम और सांस्कृतिक प्रस्तुति

इस दौरान श्री कच्छी मित्र मंडल की ट्रस्टी लीलमबेन धीरजलाल कापड़िया को 2 मिनट का मौन रहकर श्रद्धांजलि अर्पित की गयी। विभिन्न समिति संयोजकों ने अपनी रिपोर्ट पेश कर आगामी कार्यक्रमों की जानकारी दी। बैठक से पूर्व हाल ही में पुननिर्मित कच्छी भवन साइड हॉल का सभी सदस्यों ने अवलोकन किया एवं सभी ने इस कार्य को पूर्ण करने वाली निर्माण समिति के प्रति आभार व्यक्त किया। श्री कच्छी मित्र मंडल के ट्रस्टी नीलेश भाई छेडा के जन्मदिवस पर उनका अभिनंदन किया गया।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button