अनुपमा ने छेड़छाड़ तस्वीर फैलाने पर कानूनी कार्रवाई शुरू की

कोच्चि, अभिनेत्री अनुपमा परमेश्वरन ने रविवार को कहा कि उनकी छेड़छाड़ की गई तस्वीरें कथित तौर पर सोशल मीडिया पर प्रसारित करने और निराधार आरोप लगाने को लेकर उन्होंने तमिलनाडु की 20 वर्षीय एक युवती के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू की है। अनुपमा परमेश्वरन ने इस फैसले की घोषणा अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए की।

परमेश्वरन के अनुसार, हाल में उन्हें एक इंस्टाग्राम प्रोफाइल नजर आयी जिसके जरिये उनके और उनके परिवार के बारे में बेहद अनुचित और झूठी सामग्री साझा की जा रही थी और साथ ही उनके दोस्तों एवं सह-कलाकारों को टैग भी किया जा रहा था। उन्होंने कहा कि इन पोस्ट में छेड़छाड़ की गई तस्वीरें और बेबुनियाद आरोप शामिल थे-ऑनलाइन इस तरह के लक्षित उत्पीड़न को देखना बेहद दुखद था।

साइबर धमकाने वाली युवती के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू

परमेश्वरन ने कहा कि आगे की जांच से पता चला कि उक्त व्यक्ति ने उनके खिलाफ इसी तरह के झूठे दावे फैलाने के लिए कई फर्जी अकाउंट बनाए थे। परमेश्वरन ने बताया कि इसके बाद उन्होंने केरल साइबर अपराध पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने कहा कि साइबर अपराध पुलिस की प्रतिक्रिया त्वरित और कुशल थी। उनकी सहायता से इन गतिविधियों के लिए जिम्मेदार व्यक्ति की पहचान हो गई।

Ad

आरोपी तमिलनाडु की 20 वर्षीय एक युवती निकली। परमेश्वरन ने कहा कि उसकी कम उम्र को देखते हुए, मैंने उसकी पहचान उजागर नहीं करने का फैसला किया है, क्योंकि मैं उसके भविष्य या मानसिक शांति से समझौता नहीं करना चाहती। उन्होंने कहा कि हाथ में स्मार्टफ़ोन होना या सोशल मीडिया मंच तक पहुंच होना किसी को भी दूसरों को परेशान करने, बदनाम करने या उनके खिलाफ नफरत फैलाने का अधिकार नहीं देता।

यह भी पढ़े : मस्ती 4 में नजर आया श्रेया शर्मा का ग्लैमरस अंदाज़

परमेश्वरन ने कहा कि हमने कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है और व्यक्ति को अपने कृत्यों के परिणाम भुगतने होंगे। परमेश्वरन ने कहा कि एक अभिनेता या सार्वजनिक हस्ती होने का मतलब यह नहीं है कि उस व्यक्ति के मूल अधिकार छिन जाते हैं। उन्होंने कहा कि साइबर धौंसपट्टी एक दंडनीय अपराध है और जवाबदेही वास्तविक है। (भाषा)

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Ad

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button