राजस्थानी शिक्षा समिति की छात्रवृत्ति के लिए आवेदन 20 तक

हैदराबाद, राजस्थानी शिक्षा समिति, अत्तापुर की बैठक का आयोजन अध्यक्ष बाबूलाल जोशी के सभापत्तिव में मोदी भवन में किया गया। मंत्री सुरेश कुमार मोदी द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, अध्यक्षीय सम्बोधन के साथ बैठक आरंभ हुआ। छात्रवृत्ति के लिए फार्म जारी किया गया।

बैठक में बताया गया कि 20 मई तक सुबह 8.30 से दोपहर 1.30 बजे तक अत्तापुर स्थित श्री तिरुपति मेडिकल स्टोर से फार्म प्राप्त किये जा सकते हैं। इसके अलावा मनीष कुमार अग्रवाल से सम्पर्क कर फार्म प्राप्त कर सकते है।10वीं या उसके उपर के कक्षा पास करने वाले छात्र-छात्रों को छात्रवृत्ति दी जाएगी। बैठक में निर्णय लिया गया कि जून माह में छात्रवृत्ति का वितरण होगा।

बैठक में अन्य विषयों पर भी चर्चा की गई। इसके अलावा समाज के भामाशाहों को संस्था से जोड़ने पर जोर दिया गया। रमेश कुमार लद्दड़ के धन्यवाद ज्ञापन के साथ बैठक में सुरेश कुमार मोदी, मनीष कुमार अग्रवाल, लक्ष्मीकांत व्यास आदि ने भाग लिया।

यह भी पढ़ें… भाग्यनगर काँवड़ सेवा संघ की बैठक आयोजित

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button