1अप्रैल 2025 से पीएम राष्ट्रीय बाल पुरस्कार के लिए आवेदन शुरू

नई दिल्ली, महिला एवं बाल विकास मंत्रालय राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल ( https://awards.gov.in ) के माध्यम से 1 अप्रैल, 2025 से प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार के लिए आवेदन आमंत्रित कर रहा है। मंत्रालय बहादुरी, खेल, सामाजिक सेवा, विज्ञान और प्रौद्योगिकी, पर्यावरण और कला और संस्कृति में उल्लेखनीय उपलब्धियों के लिए 5 से 18 आयु वर्ष के बच्चों को सम्मानित करने के लिए हर साल प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार का आयोजन करता है।

आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2025

भारत में रहने वाला कोई भी बच्चा जो भारतीय नागरिक है, जिसकी आयु 5 वर्ष से 18 वर्ष (31 जुलाई, 2025 तक) से अधिक नहीं है, इन पुरस्कारों के लिए पात्र है। पुरस्कारों के लिए स्व-नामांकन और अनुशंसा दोनों पर विचार किया जाता है। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए कृपया वेबसाइट(https://awards.gov.in ) पर जाएँ। मंत्रालय प्रत्येक वर्ष बहादुरी, खेल, सामाजिक सेवा, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, पर्यावरण तथा कला एवं संस्कृति में उल्लेखनीय उपलब्धियों के लिए 5 से 18 आयु वर्ष के बच्चों को सम्मानित करने के लिए प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार का आयोजन करता है।( PIB)

यह भी पढ़ेंप्रधानमंत्री ने मन की बात के लिए सुझाव आमंत्रित किए

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button