आर्ट फ़र्टिलिटी क्लीनिक ने शुरू किया नि:शुल्क ऑनलाइन फ़र्टिलिटी योग सत्र

हैदराबाद, आर्ट फ़र्टिलिटी क्लीनिक इंडिया ने तेलंगाना में आईवीएफ सफलता दरों के साथ अपनी नई डिजिटल फ़र्टिलिटी केयर प्लेटफ़ॉर्म की शुरुआत की है। इस पहल के तहत क्लीनिक ने फिजिटल (फिजिकल + डिजिटल) अनुभवों की एक श्रृंखला शुरू की है। क्लीनिक ने किफायती दंपति फ़र्टिलिटी स्क्रीनिंग पैकेज भी शुरू किए हैं, जिनकी कीमत मात्र 1,199 रूपये से शुरू होती है।

नए प्लेटफ़ॉर्म के माध्यम से भावी माता-पिता विशेषज्ञ वेबिनार और लाइव योगा सत्रों से जुड़ सकेंगे और हर शनिवार को चुनिंदा जोड़ों को अत्याधुनिक एम्ब्रियोलॉजी लैब का प्रत्यक्ष दौरा भी कराया जाएगा। आर्ट फ़र्टिलिटी की क्षेत्रीय प्रमुख गुरसिमरन कौर ने कहा कि आर्ट फ़र्टिलिटी क्लीनिक इंडिया ने हमेशा रोगी-प्रथम दृष्टिकोण अपनाया है।नई वेबसाइट का शुभारंभ उसी मिशन की अगली कड़ी है, ताकि पितृत्व का सपना और भी सुलभ और किफायती बने। उनका लक्ष्य ज्ञान की खाई को पाटते हुए जोड़ों को हर कदम पर मार्गदर्शन और भरोसा देना है।

नई सुविधा के अंतर्गत हर शनिवार नि:शुल्क ऑनलाइन फ़र्टिलिटी योग सत्र होंगे, जिनमें आसान आसन, श्वास तकनीक और ध्यान अभ्यास शामिल रहेंगे। इसके अलावा, हर शुक्रवार विशेषज्ञ डॉक्टर नि:शुल्क वेबिनार के ज़रिए रोगियों की जिज्ञासाओं का समाधान करेंगे। क्लीनिक ने किफायती दंपति फ़र्टिलिटी स्क्रीनिंग पैकेज भी शुरू किए हैं, जिनकी कीमत मात्र ₹1,199 से शुरू होती है। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि आर्थिक बाधाओं के कारण कोई भी जोड़ा आवश्यक जाँच सेवाओं से वंचित न रहे।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button