श्रीनगर में एशियाई जूनियर पेनकेक सिलाट चैंपियनशिप होगी मेजबानी
नई दिल्ली, एशियाई जूनियर पेनकेक सिलाट चैंपियनशिप के तीसरे सत्र का आयोजन 25 से 30 सितंबर तक श्रीनगर में होगा। भारतीय पेनकेक सिलाट महासंघ इसका आयोजन एशियाई पेनकेक सिलाट महासंघ (पीएफए), अंतरराष्ट्रीय पेनकेक सिलाट महासंघ (पीईबआरएसआईएलएटी), खेल मंत्रालय और जम्मू-कश्मीर खेल परिषद के सहयोग से करेगा।
भारतीय पेनकेक सिलाट महासंघ ने एक विज्ञप्ति में कहा कि इस आयोजन में 12 प्रतिभागी देशों के 300 खिलाड़ियों, कोचों और अधिकारियों के भाग लेने की उम्मीद है। पेनकेक सिलाट मार्शल आर्ट का प्रारूप है जिसमें हाथ, पैर और कुश्ती की तकनीकों का उपयोग किया जाता है।
यह भी पढ़े : एशियाई एक्वाटिक्स चैम्पियनशिप का शुभंकर ‘जलवीर’ लॉन्च
यह दक्षिण पूर्व एशियाई देशों में काफी लोकप्रिय है। चैंपियनशिप में लड़के और लड़कियों दोनों वर्गों में टैंडिंग (मैच/फाइटिंग), तुंगगल, सोलो (एकल खिलाड़ी कलात्मक), गांडा (दो खिलाड़ियों की कलात्मक टीम) और रेगु (तीन खिलाड़ियों की कलात्मक टीम) सहित विभिन्न श्रेणियों के मुकाबले होंगे। (भाषा)
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



