सूर्यग्रहण का देश-दुनिया पर ज्योतिषिय आंकलन

गत दिनों आंशिक सूर्यग्रहण ऑस्ट्रेलिया के कुछ हिस्सों के साथ न्यूज़ीलैंड और फिजी में दिखाई दिया। यह आंशिक सूर्य ग्रहण भारत में दृश्य नहीं था। इसलिए इसका कोई सूतक भी मान्य नहीं था, किन्तु ग्रहण के समय होने वाले ग्रह-गोचर का विश्व के भौगोलिक, राजनीतिक एवं सामाजिक आदि क्षेत्रों के प्रभाव का संक्षिप्त विवरण प्रस्तुत किया जा रहा है।

ग्रहण का गोचर प्रवासी भारतीयों के लिए कष्टकारी

आज़ाद भारत की कुंडली (15 अगस्त, 1947, मध्य रात्रि, दिल्ली) के संदर्भ में आंशिक सूर्यग्रहण वृषभ लग्न की आज़ाद भारत की कुंडली के पंचम भाव में कन्या राशि में सूर्य और चन्द्रमा के साथ बुध भी स्थित था। पंचम भाव विद्यार्थियों के साथ शेयर बाजार, पर्यटन उद्योग, सिनेमा, कूटनीति का माना जाता है।

ग्रहण की राशि कन्या पर मीन राशि में गोचर कर रहे वक्री शनि की दृष्टि के चलते ग्रहण के तीन माह के भीतर भारत से विदेश पढ़ने गए विद्यार्थियों को कुछ मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है विशेषकर अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और न्यूज़ीलैंड जैसे देशों में। कई देशों में सरकार विरोधी आंदोलन और जनाक्रोश आदि हो सकते हैं।

ऑस्ट्रेलिया में सितंबर के दूसरे सप्ताह में भारतीय मूल के प्रवासियों की बढ़ती संख्या को लेकर कुछ नस्लवादी सोच रखने वाले लोगों ने एक बड़ी रैली की थी। भारतीय प्रवासियों के विरोध में कुछ अन्य देशों में भी ऐसे असफल विरोध प्रदर्शन हो सकते हैं।

Ad

यह भी पढ़े : नवरात्रि में बन रहे हैं रवि योग के शुभ संयोग

सूर्य ग्रहण का प्रभाव

बृहत् संहिता के अनुसार, इस आंशिक ग्रहण के कारण फसलों, कविजन, विद्वान्, लेखकों, गायकों, असम और त्रिपुरा प्रदेश, धान पैदा करने वाले प्रमुख प्रदेशों को कष्ट होगा। सिनेमा और मनोरंजन जगत के कलाकारों के साथ विवाद सुर्खियों में रहेंगे।

इस वर्ष धान की फसल सामान्य से कम होगी और पूर्वोत्तर में त्रिपुरा, मणिपुर आदि से कुछ अप्रिय समाचार मिल सकते हैं। कूर्म-चक्र के अनुसार, दक्षिण के राज्यों में भ्रष्टाचार के मामले उजागर होने के योग हैं। उत्तर-पूर्व मानसून में तमिलनाडु में अक्तूबर के अंत और नवंबर में सामान्य से अधिक वर्षा होने का संकेत है।

सचिन मल्होत्रा

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button