नवरात्रि में बन रहे हैं रवि योग के शुभ संयोग

हिंदू धर्म में शुभ मुहूर्त का विशेष महत्व होता है। इस वर्ष नवरात्रि का पर्व 22 सितंबर, सोमवार से शुरू हो रहा है। इस दौरान की गई खरीदारी अत्यंत शुभ और फलदायी मानी जाती है। इस वर्ष में नवरात्रि के दौरान कई शुभ योगों का संयोग बन रहा है, जिनमें रवि योग को बेहद शुभ माना गया है।

रवि योग

रवि योग ज्योतिष में एक शुभ योग माना गया है। यह योग तब बनता है, जब चंद्रमा का नक्षत्र सूर्य के नक्षत्र से चौथे, छठे, नौवें, दसवें या तेरहवें स्थान पर होता है। इस दिन किसी भी शुभ कार्य की शुरुआत और खरीदारी फलदायी मानी जाती है। इस दिन सोना, चांदी, वाहन, भूमि की खरीदारी करना शुभ माना जाता है। नवरात्रि के दौरान अगर आप खरीदारी करने का मन बना रहे हैं या प्रॉपर्टी खरीदना चाहते हैं, या वाहन लेने की प्लैनिंग कर रहे हैं तो इन शुभ मुहूर्त का ध्यान रखें।

Ad

रवि योग,शुभ मुहूर्त

24 सितंबर, बुधवार की शाम 4 बजकर 16 मिनट से 25 सितंबर, गुरुवार की सुबह 6 बजकर 11 मिनट तक।
25 सितंबर, बृहस्पतिवार की सुबह 6 बजकर 11 मिनट से शाम 7 बजकर 9 मिनट तक।
26 सितंबर, शुक्रवार की शाम 10 बजकर 9 मिनट से 27 सितंबर, शनिवार की सुबह 06 बजकर 12 मिनट कर।
27 सितंबर, शनिवार की सुबह 6 बजकर 12 मिनट से सुबह 7 बजकर 15 मिनट तक।
28 सितंबर, रविवार की रात 1 बजकर 8 मिनट से सुबह 6 बजकर 12 मिनट तक।
28 सितंबर, रविवार की सुबह 6 बजकर 12 मिनट से 29 सितंबर, सोमवार की रात 3 बजकर 55 मिनट तक।
1 अक्तूबर, बुधवार की सुबह 8 बजकर 6 मिनट से 2 अक्तूबर, गुरुवार की सुबह 6 बजकर 15 मिनट तक।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Ad

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button