पक्षियों के दाना पानी के लिए जागरूकता शिविर आयोजित
हैदराबाद, श्री जैन सेवा संघ के तत्वावधान में संपन्न भगवान महावीर स्वामी जन्म कल्याणक महोत्सव के अंतर्गत महावीर इंटरनेशनल डायमंड स्टार केंद्र द्वारा नुमाइश मैदान में पक्षियों के दाना पानी हेतु जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।
आज यहाँ जारी प्रेस विज्ञप्ति में अरुण जोधावात ने बताया कि स्टॉल का उद्घाटन अजय नाहटा द्वारा किया गया। सर्वप्रथम प्रार्थना की गई। चेयरमैन अशोक बालिया, सचिव अरुण जोधावात, रीजन 10 सचिव शील कुमार जैन, जोन चेयरमैन विनय जांगड़, जोन सचिव राखी बाफना कें नेतृत्व में जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। अशोक बालिया ने पशु-पक्षी के देखभाल के लिए जागरूकता पर बल दिया।
साथ ही दाना पानी रखने की प्रेरणा दी। उमेश बागरेचा और अमित मुणोत का शॉल व माला द्वारा बहुमान किया गया। कार्यकर्ताओं ने स्टॉल पर आए लोगों को करीब 1000 दाना पानी के पॉट निशुल्क वितरित किए। इसके अलावा 1000 लाइफ सेविंग किट भी निशुल्क उपलब्ध कराए गए। अवसर पर श्री जैन सेवा संघ के अध्यक्ष योगेश सिंघी, उपाध्यक्ष सुभाष पिरोदिया, महामंत्री अशोक मुथा, स्वरूपचंद कोठारी, जसवंत भाई पटेल, दिलीप मखाना, मदन लाल लुणावत, सुशील संचेती, उत्तमचंद सेठिया, रोहित कोठारी, जसराज श्रीश्रीमाल व अन्य उपस्थित थे।
यह भी पढ़ें… नियोक्ताओं को बनना चाहिए नवप्रवर्तक : डॉ. बीवीआर मोहन
शिविर में शील कुमार जैन, महावीर इंटरनेशनल अपेक्स ट्रस्टी राज कुमार सुराणा, जोन चेयरमैन विनय जांगड़, जोन सचिव राखी, महावीर ललवानी, संतोष मरलेचा, जितेन्द्र मेहता अशोक मेहता, अनिल कवाड़, हेमन्त मंडलेचा, मनीष कटारिया, दीपक डाकलिया, महावीर बोहरा, महेन्द्र पारेख, विक्की डक, बबिता जोधावत, अंजू मंडलेचा, वीणा कवाड़, पिंकी मेहता, विमला ललवानी, वर्षा मरलेचा, पिंकी डाकलिया व अन्य ने सहयोग प्रदान किया। अरुण जोधावत के धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



