बद्रुका की लघु फिल्म ‘प्रवाह’ को राज्य स्तरीय प्रथम पुरस्कार

हैदराबाद, बद्रुका के थियेट्रिक्स क्लब के प्रतिभाशाली छात्रों द्वारा बनाई गई शक्तिशाली लघु फिल्म प्रवाह ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार जीता।

आज यहाँ जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, शिल्पकला वेदिका में मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी, ग्लोबल स्टार अभिनेता रामचरण तेज और कॉलेज के पूर्व छात्र विजय देवरकोंडा से ड्रग दुरुपयोग व अवैध तस्करी के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में बद्द्रुका कॉलेज टीम ने तेलंगाना के नारकोटिक्स विभाग द्वारा आयोजित लघु फिल्म के लिए राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें बद्रुका के थियेट्रिक्स क्लब द्वारा नशीले पदार्थों के दुरुपयोग के खिलाफ फिल्म का सशक्त संदेश रचनात्मक कहानी के रूप में प्रस्तुत कर बनाई गई लघु फिल्म प्रवाह को प्रथम पुरस्कार प्राप्त हुआ। कॉलेज प्रबंधन ने इस तरह के महत्वपूर्ण मुद्दे से निपटने में उनकी कड़ी मेहनत, जुनून और साहस के लिए टीम को बधाई दी।

अवसर पर क्लब प्रभारी संध्या द्वारा निर्देशित लघु फिल्म के निर्देशक, संपादक और अभिनेता, त्रिअम्बिका और टीम बीकॉम ऑनर्स छात्र को 50,000 की नकद राशि तेलंगाना के मुख्यमंत्री के हाथों प्राप्त हुई। कार्यक्र में बद्रुका कॉलेज के प्राचार्य डॉ. बी. मोहन कुमार, उप-प्राचार्य डॉ.पी. वेंकटैया व अन्य मौजूद थे।

Exit mobile version