अंडर-19 एशिया चैम्पियन बना बांग्लादेश

दुबई, भारतीय बल्लेबाज रविवार को अंडर-19 एशिया कप के खिताबी मुकाबले में गेंदबाजों के अच्छे प्रदर्शन का फायदा नहीं उा सके, जिससे टीम को बांग्लादेश से 59 रन से करारी हार का सामना करना पड़ा।

भारत ने गेंदबाजी में शानदार प्रदर्शन करते हुए बांग्लादेश को 49.1 ओवर में मात्र 198 रन पर रोक दिया। पर भारत ने लक्ष्य का पीछा करते हुए दो मौकों पर लगातार विकेट गंवाए, जिससे उसकी लय टूट गई। वहीं बांग्लादेश के गेंदबाजों और क्षेत्ररक्षकों ने दबाव बनाने में अपनी भूमिका बखूबी निभाई।

इससे भारतीय टीम 199 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 35.2 ओवर में 139 रन पर ढेर हो गई। टीम का कोई भी विशेषज्ञ बल्लेबाज प्रभावशाली पारी नहीं खेल सका, जिसमें इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के सबसे युवा स्टार वैभव सूर्यवंशी भी शामिल थे, जो केवल नौ रन (7 गेंद, 2 चौके) ही बना सके। भारत को सूर्यवंशी और आयुष म्हात्रे (1) के रूप में शुरुआती झटके लगे और पाँच ओवर के अंदर स्कोर दो विकेट पर 24 रन हो गया। बांग्लादेश ने बाकी भारतीय बल्लेबाजों को रन नहीं बनाने दिये, जिन्हें बाउंड्री लगाने के साथ एक रन लेने में भी परेशानी हो रही थी।

रिजान हुसैन ने सी. आंद्रे सिद्धार्थ (35 गेंद पर 20 रन) की पारी 12वें ओवर में समाप्त कर दी। यह मैच का अहम पल था, जिससे पलड़ा बांग्लादेश के पक्ष में झुक गया। इकबाल हुसैन इमोन ने इस स्थिति का पूरा फायदा उाया और तीन महत्वपूर्ण विकेट चटकाए। इससे भारत की उम्मीद टूट गई। बांग्लादेश के गेंदबाजों ने केपी कार्तिकेय (21), निखिल कुमार (0) और हरवंश पंगालिया (6) को जल्दी आउट कर दिया। (भाषा)

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button