बल्लेबाज विक्रम राठौड़ टी20 विश्व कप के लिए श्रीलंका के कोच नियुक्त

कोलंबो, भारत के पूर्व बल्लेबाजी कोच विक्रम राठौड़ को सात फरवरी से शुरू होने वाले टी20 विश्व कप के लिए बृहस्पतिवार को श्रीलंका का बल्लेबाजी कोच नियुक्त किया गया।

भारत और श्रीलंका मिलकर इस विश्व कप की मेजबानी कर रहे हैं। श्रीलंका क्रिकेट ने एक बयान में कहा कि श्रीलंका क्रिकेट को यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि पूर्व भारतीय बल्लेबाजी कोच विक्रम राठौड़ को श्रीलंका राष्ट्रीय टीम का बल्लेबाजी कोच नियुक्त किया गया है। इसके अनुसार, उन्हें सलाहकार आधार पर नियुक्त किया गया है और उनका मुख्य ध्यान आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2026 की तैयारी पर होगा।

यह भी पढे़: श्रीलंका के खिलाफ बांग्लादेश का टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला

राठौड़ 18 जनवरी से जिम्मेदारी संभालेंगे और 10 मार्च तक टीम के साथ रहेंगे। पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर राठौड़ ने भारत के लिए छह टेस्ट और सात एकदिवसीय मैच खेले हैं। 56 वर्षीय राठौड़ सितंबर 2019 से जुलाई 2024 तक भारतीय टीम के बल्लेबाजी कोच रहे। वह बीसीसीआई के लेवल तीन कोच हैं। इंडियन प्रीमियर लीग में वह राजस्थान रॉयल्स के सहयोगी स्टाफ में शामिल हैं। (भाषा)

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button