बावलिया बाबा की 113वीं पुण्यतिथि व भजन संध्या 28 दिसंबर को

हैदराबाद, बावलिया बाबा की पुण्यतिथि रविवार, 28 दिसंबर को चूड़ी बाजार स्थित श्री खेमदास मठ में शाम 7 बजे से भजन कीर्तन के साथ मनाई जाएगी। संस्था की सभा में ट्रस्टी शशिकांत अग्रवाल ने बताया कि बावलिया बाबा, पंडित गणेश नारायणजी की पुण्यतिथि उत्साह के साथ मनाई जाएगी। अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में समाजसेवी एवं उद्योगपति व अग्रवाल समाज तेलंगाना के पूर्व अध्यक्ष मनीष अग्रवाल उपस्थित होंगे।

ट्रस्टी विकास मोदी ने बताया की पुण्यतिथि पर गायक संजय दायमा भजन प्रस्तुत करेंगे। सभी के लिए रात्रि भोज की व्यवस्था रहेगी। उन्होंने बताया कि श्री खेमदास मठ, बेगम बाजार, चूड़ी बाजार में महासर माता, पंडित गणेश नारायणजी, अग्रसेनजी महाराज, हरिपुरुषजी महाराज, खेमदासजी महाराज और बालकदासजी महाराज के मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा की तैयारियाँ जोरों पर जारी हैं। यह मंदिर पाँच हजार वर्ग फीट में बनाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें… रथ यात्रा में हरे कृष्णा-हरे कृष्णा से गूँजा शहर

देश के विभिन्न प्रांतों के संत-महात्मा और गायकों की होगी प्रस्तुति

राम रसोई (प्रसाद भोजनालय) हॉल 2500 वर्ग फीट में बनेगा। मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम आगामी बसंत पंचमी पर 19 से 23 जनवरी तक भव्यता के साथ आयोजित किया जाएगा। इसके तहत 19 जनवरी को प्रात भव्य कलश एवं ध्वज यात्रा निकाली जाएगी। तत्पश्चात प्रतिदिन यज्ञ, पूजा, प्रसादी और भजन कीर्तन कार्यक्रम आयोजित होंगे, जिसमें देश के विभिन्न प्रांतों के गायकों द्वारा प्रस्तुति दी जाएगी। पूजा एवं यज्ञ कार्यक्रम मठाधिपति डॉ. मनुदासजी महाराज एवं वेदाचार्य सुनील महाराज (सोनू महाराज) के सान्निध्य में संपन्न होंगे।

कार्यक्रम में देश के विभिन्न प्रांतों से संत-महात्मा हिस्सा लेंगे। मंदिर निर्माण का कार्य श्री गणेश फाउंडेशन और श्री महासर माता भक्त मंडल के नेतृत्व में जारी है। सभी मंदिर मकराना के पत्थरों से शिल्प कला के साथ बनाए जा रहे हैं। इस स्थल में 500 वर्ष प्राचीन चमत्कारी बालाजी मंदिर है। प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम को सुचारू रूप से आयोजित करने हेतु संयोजक मंडल का गठन किया गया है।

यदि कोई भक्त जन सेवा देने के इच्छुक हैं, तो वह संस्था के किसी भी संयोजकों से संपर्क कर नाम लिखा सकते हैं। 28 दिसंबर को बावलिया बाबा की पुण्यतिथि पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम में सभी से अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने का आग्रह किया गया। अवसर पर विकास मोदी, शिशिर केड़िया, आशीष निमाणी, विकास केड़िया, अमित मोदी, गोपाल भालोठिया, कृष्ण केड़िया व अन्य उपस्थित थे।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button