ब्यावर वेल्फेयर असोसिएशन की सावन की सैर 17 अगस्त को

हैदराबाद, श्ब्यावर वेल्फेयर असोसिएशन हैदराबाद सिकंदराबाद के तत्वावधान में रविवार 17 अगस्त को सुबह 10 बजे से बीबीनगर स्थित प्राइड रिसॉर्ट एंड वाटर पार्क में सावन की सैर का आयोजन किया जाएगा। यहाँ अनिल पीपाड़ा द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, अशोक नगर स्थित रमेशचंद्र सिद्धार्थ लोढ़ा के निवास पर संघ द्वारा आयोजित कार्यकारणी मीटिंग में सावन की सैर के संबंध में निर्णय लिया गया।

रिसॉर्ट में कई प्रकार की वाटर राइडिंग, स्वीमिंग पूल, रेन डांस, बच्चों के झूले, तम्बोला समेत कई प्रकार इनडोर व आउटडोर गेम होंगे। ब्यावर महिला मंडल द्वारा तम्बोला व कई प्रकार के खेलकूद का आयोजन किया जायेगा जिसका का सभी सदस्य आनंद ले सकते हैं। विशेष तौर पर क्रिकेट मैच का आयोजन भी किया जायेगा, जिसमें जीतने वाली टीम को इनाम दिए जाएंगे, क्रिकेट मैच के लिए सुनील कावड़िया, अरविंद खिंवसरा, जिनेंद्र लुंकड़ से सम्पर्क कर सकते हैं।

सुविधाजनक बस सेवा व अल्पाहार की विशेष व्यवस्था

अवसर पर अल्पाहार, स्वरुचि भोज, हाई टी आदि का असोसिएशन द्वारा आयोजन किया जाएगा। संघ के सदस्य प्रवेश पत्रों द्वारा रिसॉर्ट में प्रवेश कर सकते हैं। कार्यक्रम स्थल जाने के लिए बसों की व्यवस्था हैदराबाद में हनुमान व्यायामशाला सुल्तान बाजार से सुबह 8 बजे से व सिकंदराबाद में जैन मंदिर एम.जी. रोड से सुबह 8.30 बजे से रहेगी।

अधिक जानकारी व प्रवेश पत्र एवं बस की जानकारी के लिये रिखब मेहता, अरविन्द खिंवसरा, अशोक सुराणा, सुनील कावड़िया, भागीरथ चावडा से सम्पर्क किया जा सकता है। सदस्यों से असोसिएशन का द्विवार्षिक शुल्क कोषाध्यक्ष सुरेंद्र कावड़िया के पास शीघ्र जमा कराने का आग्रह किया गया है। बस के प्रायोजक लाभचंद विनोद पदम विकास रांका परिवार व राजकुमार सुमित अमित ऋतिक कोठारी परिवार, पुरस्कार प्रायोजक गौतमचंद अंकुर निकेत तनिष्क कोठारी, पेपर विज्ञापन के प्रायोजक राजेंद्र नीरज लोकेश खिंवसरा परिवार हैं।

यह भी पढ़े: मुंदल माता का जागरण आज

चेयरमैन लाभचंद रांका, अध्यक्ष अनिल पीपाड़ा, महामंत्री नवल बाफना ने संघ के सदस्यों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में पधारने का निवेदन किया है। अवसर पर ब्यावर वेल्फेयर असोसिएशन के लाभचंद रांका, रमेश लोढ़ा, सुरेंद्र भंडारी, महेंद्र लुंकड़, पारस कोठरी, सज्जन कोठरी, गुमान नाहर, सुरेश मेहता, राकेश सांकला, अनिल पीपाड़ा, रिखब मेहता, अरविंद खिंवसरा, सुरेंद्र कावड़िया, इंदरचंद रांका, देवराज कोठारी, भागीरथ चावड़ा, गौतम कोठारी, मुकेश चोरड़िया, अशोक सुराणा, नेमीचंद रांका, मुन्नालाल अलीजार, सतीश पदावत, भागीरथ चावड़ा, संजय खिवंसरा, अभयराज गांधी और सदस्यगण उपस्थित थे।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button