लालच से रहें सावधान : सज्जनार
हैदराबाद, नगर पुलिस आयुक्त वी.सी. सज्जनार ने जनता को संक्रांति और गणतंत्र दिवस जैसे उत्सवों के दौरान फ्री 5 हजार रुपये जैसे लालच भरे संदेशों से सतर्क रहने की चेतावनी दी। आयुक्त सज्जनार ने बताया कि साइबर ठग लिंक पर क्लिक करने से वास्तव में 5 हजार रुपये मिलने का लालच दे रहे हैं। ऐसे संदेशों में दिए गए लिंक अक्सर संदिग्ध डोमेन वाले होते हैं, जिनका फोन पे या किसी भी डिजिटल भुगतान कंपनी से कोई संबंध नहीं होता। उन्होंने बताया कि इन फर्जी लिंकों पर क्लिक करने से मोबाइल फोन में मैलवेयर प्रवेश कर सकता है, जिससे बैंक पिन, पासवर्ड और निजी जानकारी चोरी होने का खतरा रहता है। कई मामलों में पीड़ितों के बैंक खाते कुछ ही मिनटों में खाली कर दिए गए हैं।
यह भी पढ़ें… नागरिक-सैन्य संपर्क सम्मेलन में शामिल हुए रेवंत रेड्डी
आयुक्त ने स्पष्ट किया कि फोन पे, गूगल पे या कोई भी अन्य कंपनी कभी भी व्हाट्सऐप लिंक के जरिए पैसे वितरित नहीं करती। कोई भी वास्तविक ऑफर केवल संबंधित कंपनी के आधिकारिक ऐप पर ही उपलब्ध होता है। वी.सी. सज्जनार ने नागरिकों से अपील की कि वह किसी भी प्रकार के फ्री पैसे के संदेशों पर भरोसा न करें, संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करें और ऐसे संदेशों को तुरंत डिलीट करें। यदि कोई व्यक्ति साइबर ठगी का शिकार हो गया है, तो वह तुरंत 1930 हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करे या म्ब्ंाम्ग्स.दन्.ग्ह पर शिकायत दर्ज कराए।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



