श्रीकृष्ण को अति प्रिय है भाद्रपद माह

भाद्रपद माह अपने आप में बेहद खास माना जाता है। इस महीने में भगवान श्रीकृष्ण की कृपा पाने के लिए कई सरल और असरदार उपाय किए जा सकते हैं। ज्योतिष मान्यता के अनुसार, भाद्रपद माह में तुलसी की सूखी लकड़ी का दीया जलाना बेहद शुभ माना जाता है। माना जाता है कि इस छोटे-से उपाय से माता लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं, कर्ज खत्म होता है और राहु-केतु जैसे ग्रहों का दुष्प्रभाव भी मिटता है।

भाद्रपद माह भगवान श्रीकृष्ण का प्रिय माना गया है। इसी महीने में कृष्ण जन्माष्टमी मनाई जाती है। मान्यता है कि इसी समय राधा रानी से उनका ब्रह्म विवाह हुआ था। इस वजह से यह महीना प्रेम, भक्ति और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। इस समय किए गए शुभ काम और पूजा-पाठ का फल कई गुना बढ़ जाता है।

यह भी पढ़े : सावन में शिव को प्रसन्न करने के उपाय

इस महीने में तुलसी की सूखी लकड़ी का दीया जलाना सबसे शुभ माना गया है। घर में गणेश जी की पूजा होती है तो तुलसी के स्थान पर दूर्वा घास का दीया जलाना बेहतर है, क्योंकि गणेश पूजन में तुलसी वर्जित होती है। तुलसी की सूखी लकड़ी से जलने वाला दीया सिर्फ पूजा का हिस्सा नहीं, बल्कि एक तरह से घर के वातावरण को भी पवित्र करता है।

फायदे

  • माता लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है और धन का आगमन होता है।
  • पैसों से जुड़ी दिक्कतें दूर होने लगती हैं।
  • घर की नकारात्मक ऊर्जा मिटती है और सकारात्मक माहौल बनता है।
  • ग्रह दोष, खासकर राहु-केतु का असर कम होता है।
  • घर का वास्तु संतुलित होता है और पारिवारिक शांति बनी रहती है।

दीया निर्माण विधि

एक साफ मिट्टी का दीया लें। इसमें घी या सरसों का तेल डालें। तुलसी के पौधे से सूखी लकड़ी का छोटा टुकड़ा लें। दीये में रुई की बाती रखें और उसके साथ तुलसी की सूखी लकड़ी का टुकड़ा भी रखें। शाम के समय दीया जलाएं और तुलसी के पौधे के पास रखें। दीया जलाते समय ॐ नमो भगवते वासुदेवाय नम: मंत्र का जाप करें। चाहें तो तुलसी चालीसा या तुलसी स्तोत्र का पाठ भी कर सकते हैं। दीया कभी जमीन पर न रखें, इसे थाली या ऊंचे स्थान पर रखें।

ज्योतिषाचार्य अंशुल त्रिपाठी

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button