अक्किनेनी अखिल के साथ भाग्यश्री बोरसे
युवा हीरो अक्किनेनी अखिल इन दिनों अपनी नई फिल्म लेनिन के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। इस फिल्म के लिए अखिल ने अपना पूरी तरह से मेकओवर कर लिया है। इस फिल्म में उनके किरदार से संबंधित जो पोस्टर जारी किया गया है, उसमें बड़ी दाढ़ी और रफ लुक के साथ उनका अंद़ाज काफी अलग नज़र आ रहा है। इसमें खूबसूरत हीरोइन श्रीलीला मुख्य नायिका के तौर पर नज़र आएंगी। यह फिल्म सितारा एंटरटेनमेंट्स और अन्नपूर्णा स्टूडियोज के बैनर तले बनाई जा रही है।
यह भी पढ़ें: मैसा के पोस्टर में ख़ूँख़ार नज़र आ रही है रश्मिका मंदाना
ग्रामीण बैकड्रॉप पर बन रही फिल्म लेनिन का निर्देशन युवा निर्देशक मुरलीवफढष्ण अब्बूरी कर रहे हैं। अब इस फिल्म से जुड़ी एक खबर टॉलीवुड में चर्चा में है। खबर है कि इस फिल्म के लिए युवा नायिका भाग्यश्री बोरसे का चयन किया गया है। भाग्यश्री बोरसे इस समय लगातार एक के बाद फिल्में करते हुए काफी व्यस्त नायिका बन चुकी हैं। उनकी हीरो राम पोथिनेनी के साथ फिल्म आंध्रा किंग तालुका और विजय देवरकोंडा के साथ फिल्म किंगडम जल्द ही रिलीज होने वाली है।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



