सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर 1 से 15 नवंबर तक भारत पर्व : अमित शाह

पटना, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बृहस्पतिवार को कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में देश में 1 से 15 नवंबर तक ‘भारत पर्व 2025’ मनाया जाएगा।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने घोषणा की है कि सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में 1 से 15 नवंबर 2025 तक पूरे देश में ‘भारत पर्व’ मनाया जाएगा। इस आयोजन का उद्देश्य देश की एकता, अखंडता और सांस्कृतिक विविधता को एक सूत्र में पिरोना है।
अमित शाह ने कहा कि सरदार पटेल ने भारत के विभिन्न रियासतों को एकजुट कर एक भारत का निर्माण किया, और आज का यह पर्व उनके योगदान को याद करने का अवसर होगा। उन्होंने बताया कि भारत पर्व के दौरान देशभर में सांस्कृतिक कार्यक्रम, एकता रैलियां, प्रदर्शनी, वॉक फॉर यूनिटी, और युवा संवाद जैसे आयोजन होंगे।
एकता की भावना पर जोर
अमित शाह ने कहा कि सरदार पटेल की विचारधारा आज भी भारत की एकता और शक्ति की प्रेरणा है। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ के संदेश को आत्मसात करें और समाज में एकता और सौहार्द बनाए रखें।

राष्ट्रीय एकता दिवस पर विशेष कार्यक्रम
31 अक्टूबर को राष्ट्रीय एकता दिवस पर प्रधानमंत्री द्वारा स्टैच्यू ऑफ यूनिटी (केवड़िया, गुजरात) से भारत पर्व का शुभारंभ किया जाएगा। इसके बाद सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में स्थानीय स्तर पर कार्यक्रम होंगे
यहां एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए शाह ने यह भी घोषणा की कि सरदार पटेल की जयंती के अवसर पर अब से हर साल 31 अक्टूबर को गुजरात के एकता नगर में भव्य परेड का आयोजन किया जाएगा।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शुक्रवार को सुबह सात बजकर 55 मिनट से शुरू होने वाली पहली परेड में हिस्सा लेंगे।
शाह ने कहा, ‘‘महात्मा गांधी के साथ मिलकर सरदार पटेल ने भारत के स्वतंत्रता संग्राम की रीढ़ मजबूत की। राष्ट्र की नींव बनाने में उनका योगदान बहुत बड़ा है। फिर भी कांग्रेस ने इसमें कोई कोर कसर नहीं छोड़ी कि देश सरदार पटेल को भुला दे और पार्टी ने उनके नाम पर कोई प्रतिमा या स्मारक नहीं बनवाया।’’ उन्होंने कहा कि दूसरी ओर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) ने ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ का निर्माण किया, जो आभियांत्रिकी की भव्य मिसाल है। (भाषा)
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।




