दसवीं और इंटर के परिणामों पर भट्टी और पोन्नम की नज़र
हैदराबाद, उप मुख्यमंत्री मल्लू भट्टी विक्रमार्का तथा राज्य परिवहन एवं बीसी कल्याण मंत्री पोन्नम प्रभाकर ने शिक्षकों को निर्देश दिया कि दसवीं एवं इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षाओं में बेहतर परिणाम प्राप्त करने की दिशा में विशेष प्रयास करें।
उत्तम परिणाम प्राप्त करने तथा आवश्यक बुनियादी सुविधाएँ उपलब्ध कराने पर आयोजित वर्चुअल बैठक में मंत्री मल्लू भट्टी विक्रमार्का तथा पोन्नम प्रभाकर ने अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। बैठक में जिला कलेक्टर हरिचंदना दासरी, सरकारी एवं वेल्फेयर प्रबंधन स्कूलों और कॉलेजों के अध्यक्षों व प्राचार्यों ने भाग लिया। मल्लू भट्टी विक्रमार्का ने कहा कि राज्य सरकार शिक्षा क्षेत्र को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है।
कॉर्पोरेट स्तर की शिक्षा सरकारी संस्थानों में उपलब्ध कराने के लिए कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने सभी प्रबंधन संस्थाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले स्कूलों और कॉलेजों की सराहना कर इस वर्ष भी बेहतर परिणाम बनाए रखने का आह्वान किया। उन्होंने कम परिणाम देने वाले स्कूलों और कॉलेजों के प्रधानाचार्यों को इस वर्ष परिणामों में सुधार लाने के लिए विशेष प्रयास करने के निर्देश दिए।
यह भी पढ़े: भट्टी विक्रमार्का और पोन्नम ने किया कस्तूरबा विद्यालय का औचक निरीक्षण
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



