भट्टी विक्रमार्का ने बीआरएस के सदन से बाहर रहने पर उठाए सवाल
हैदराबाद उपमुख्यमंत्री भट्टी विक्रमार्का ने कहा कि बीआरएस अनुरोध के अनुसार सभी मुद्दों पर चर्चा की जा रही है, लेकिन उसका महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा के दौरान सदन से बाहर रहना अनुचित है।
विधानसभा लॉबी में संवाददाताओं से बातचीत के दौरान भट्टी ने कहा कि बीआरस नेताओं को पालमुरू रंगारेड्डी मुद्दे पर चर्चा होने पर विधानसभा में हंगामा होने का डर था। इस डर से उस दिन उनका सदन से बाहर चले जाना तो ठीक है, लेकिन बाकी दिनों में वह सदन में क्यों नहीं आए? उन्होंने सवाल उठाया कि क्या रोजगार गारंटी योजना पर चर्चा बीआरएस के लिए महत्वपूर्ण नही है?
यह भी पढ़ें… पालमुरू के साथ भारास सरकार ने किया अन्याय : उत्तम
एक प्रश्न के उत्तर में भट्टी ने कहा कि सदन कितने दिन चलेगा यह अध्यक्ष के अधिकार क्षेत्र में आता है। बीएसी का कोई भी निर्णय अध्यक्ष के अधिकार क्षेत्र में ही आता है। एमएलसी कविता के विधान परिषद में दिये गये बयान पर टिप्पणी करते हुए भट्टी ने कहा कि यह सच है कि एमएलसी कविता विधानसभा में भावुक हो गयीं और उनकी कही बातें रिकॉर्ड हो गईं।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



