चिरंजीवी के जन्मदिन पर उनकी नई फिल्मों से जुड़े बड़े अपडेट

टॉलीवुड के मेगास्टार चिरंजीवी के जन्मदिन पर उन्हें सोशल मीडिया के ज़रिए दुनिया भर से बधाईयां मिलीं। मेगास्टार के प्रशंसक इस दिन का काफी समय से इंतज़ार कर रहे थे। इसकी वजह है मेगास्टार चिरंजीवी की आने वाली नई फिल्मों के बड़े अपडेट्स…।


युवा निर्देशक वशिष्ठ मल्लाडी द्वारा निर्देशित और मेगास्टार चिरंजीवी अभिनीत फिल्म विश्वंभरा की पहली ग्लिम्स को रिलीज़ किया गया। चिरंजीवी के स्टाइलिश लुक, ग्राफिक्स और ऐक्शन से भरपूर ग्लिम्स ने दर्शकों की उम्मीदें बढ़ा दी हैं। यह फिल्म अगले वर्ष गर्मियों में रिलीज़ हो रही है।

यह भी पढ़े : दिलीप ने खोले फराह खान के मजेदार राज़

चिरंजीवी और निर्देशक अनिल राविपुडी की नई फिल्म से जुड़ा अपडेट भी दर्शकों को पसंद आया है। इसके साथ ही स्टार निर्देशक बॉबी कोल्ली ने मेगास्टार चिरंजीवी के साथ अपनी अगली फिल्म की घोषणा कर दी है। इस जोड़ी की रिलीज हुई पिछली सुपरहिट फिल्म वालतेरु वीरय्या के कारण इस नई फिल्म को लेकर भी दर्शकों में काफी उत्सुकता है।
अब मेगास्टार चिरंजीवी के फैंस उनकी आने वाली नई फिल्मों के बड़े अपडेट्स से काफी खुश हैं। फिलहाल, ये सभी पोस्टर्स और ग्लिम्स सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहे हैं।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button