कोरा संघ में मनायी गयी आचार्य जयमलजी म.सा. की जन्म जयंती

हैदराबाद, श्री जैन श्रावक संघ कोरा के तत्वावधान में आदिनाथ भवन, सिख विलेज में राजमतिजी म.सा., विनयश्रीजी म.सा., जीव्याश्रीजी म.सा. आदि ठाणा-3, डॉ. सुमंगलप्रभाजी म.सा. आदि ठाणा के सान्निध्य में आचार्य सम्राट जयमलजी म.सा. की जन्म जयंती भव्य रूप से मनाई गई। यहाँ अनिल तातेड़ एवं धर्मेंद्र मांडोत द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, श्री वर्धमन महिला मंडल द्वारा गीत प्रस्तुत प्रस्तुत किया गया। इसके पश्चात महासती सुमंगलप्रभाजी म.सा. एवं विनयसिंहजी म.सा. ने आचार्य जयमलजी के बारे में विस्तार से जीवन परिचय देते हुए उनका गुणगान किया।

धर्म सभा में उपस्थित श्रावक-श्राविकाओं को दिए गए टोकन के माध्यम से लकी ड्रॉ द्वारा 11 चाँदी के सिक्के प्रदान किए गए। इसके लाभार्थी फकीरचंद नरपतचंद लोढ़ा परिवार, सिकंदराबाद हैं। 318 बैग के लाभार्थी सम्पतराज आनन्दराज प्रवीण कुमार सोहनलाल सुराणा परिवार, लाल बाजार हैं।

कार्यक्रम के मुख्य सहयोगी गौतमचंद प्रसन्नराज हेमन्त विकास सिद्धांत निर्विक मुथा, सहयोगी विजयदेवी सम्पतराज कोठारी मंगलचंद दिनेश कुमार संजय कुमार कमल कुमार कटारिया, शीतल महावीर चन्द तनीषा बोहरा, स्वागत द्वार के लाभार्थी गौतमचंद आकाश कुमार कटारिया संजय कुमार कटारिया नवकार कंस्ट्रक्शन, सिख विलेज, सिकंदराबाद, कार्यक्रम स्थल प्रदाता राजेंद्र कुमार सुरेश कुमार महावीर चन्द भंसाली, सिख विलेज, सिकंदराबाद का महामंत्री गौतमचंद मुथा ने आभार व्यक्त किया।

श्री जय मल जैन संघ के अध्यक्ष पारस रांका, जय प्रकाश मखाना, श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ, मारुति विधि के अध्यक्ष गौतम गुगलिया, कार्याध्यक्ष महामंत्री सुरेन्द्र कटारिया, सुभाषचंद डूंगरवाल विजय डूंगरवाल, अमीरपेट संघ के अध्यक्ष मनीष दुग्गड़, महामंत्री पंकज रांका एवं विभिन्न संघों के पदाधिकारियों का स्वागत अभिनंदन किया गया। संघपति सम्पतराज कोठारी व मंगलचंद कटारिया ने भाव व्यक्त किए।

Ad

मलकपेट में चातुर्मास विनती और भव्य आयोजन

सुरभि मंडल, मलकपेट ने चातुर्मास विनती कर गीतिका प्रस्तुत की। सुवर्दीश्रीजी ने गुरु गुणगान की गीतिका प्रस्तुत की। इस दौरान मलकपेट श्री संघ ने वर्ष 2026 के चातुर्मास हेतु राजमतीजी म.सा. के चरणों में विनती रखी। नवकर महामंत्र कलश का लाभ मंगलचंद दिनेश संजय कमल कटारिया परिवार ने लिया। विवेक पितलिया ने 8 उपवास के पच्चखान लिए।

अवसर पर संघपति सम्पतराज मंगल चंद सुरेश समदरिया, गौतम सुखानी, गौतम श्रीश्रीमाल, संजय कटारिया, गौतम कटारिया, महावीर कटारिया, सूर्य प्रकाश नाबरिया, महावीर बोहरा, चंद्रप्रकाश लोढ़ा, प्रवीन सुराणा, अशोक तातेड़, अनिल तातेड़, नरेन्द्र मांडोत, निहालचंद मोदी, राजेंद्र भंसाली, पारस सुखानी, दिलीप सेठिया, जवेरीलाल मोदी, डूंगरमल कोठारी, पदम लोढ़ा, धर्मेंद्र मांडोत, विकास कटारिया, हर्ष लोढ़ा एवं अन्य उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें… व्यक्ति की वाणी और समय बेशकीमती : राजेश्वरी मोदी

कार्यक्रम संयोजक अनिल तातेड़, नरेंद्र मांडोत, श्री आनन्द युवा मंडल्। श्री वर्धमान महिला मण्डल एवं अन्य का आभार व्यक्त किया गया। इसके अलावा विभिन्न शहरों से आए श्रावक-श्राविकाओं का शॉल व माला से स्वागत किया गया। महामंत्री गौतमचंद मुथा ने धन्यवाद ज्ञापित किया। मंच संचालन संतोष कोठारी ने किया।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Ad

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button