भाजपा ने पुलिस पर पार्टी नेताओं को निशाना बनाने का आरोप
हैदराबाद, भाजपा के प्रदेश महासचिव डॉ. एन. गौतम राव ने जुबली हिल्स उपचुनाव के मतदान दौरान पुलिस द्वारा सीनियर नेताओं को निशाना बनाने का आरोप लगाया।
गौतम राव ने कहा कि पार्टी के वरिष्ठ नेता पापाराव और अनंतकृष्ण को पंजागुट्टा पुलिस द्वारा अवैध रूप से गिरफ्तार किया गया और उनके मोबाइल फोन जब्त किए गए। इसके साथ ही उन्हें मानसिक रूप से परेशान किया गया, जो लोकतंत्र और न्याय व्यवस्था के खिलाफ है। कांग्रेस पार्टी के नेता उपचुनाव के दौरान मतदाताओं को प्रभावित करने के लिए सड़क पर धन वितरण और प्रलोभन दे रहे हैं, लेकिन पुलिस ने इस पर कोई कार्रवाई नहीं की। वहीं, विपक्षी नेताओं को केवल उनकी पार्टी का सदस्य होने के कारण निशाना बनाया गया। उन्होंने पुलिस द्वारा हिरासत में लिए गए भाजपा नेताओं को तत्काल रिहा करने की मांग करते हुए। पार्टी ने तत्काल गिरफ्तारी किए गए नेताओं की रिहाई की मांग करते पुलिस की कार्यशैली की निंदा की।
यह भी पढ़े– बॉक्सिंगबे और एपीएफसी इंडिया अब यूएफसी ऐप पर लाइव स्ट्रीम होंगे
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।





