भाजपा महांकाली जिला पदाधिकारी घोषित

हैदराबाद, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) महांकाली जिला अध्यक्ष गुडागौनी भरत गौड़ ने जिला कार्यकारिणी के 19 पदाधिकारियों की सूची जारी की है। इसके अनुसार, 6 उपाध्यक्ष, 3 महासचिव, 5 सचिव, 1 कोषाध्यक्ष, 1 कार्यालय सचिव, 1 सोशल मीडिया प्रभारी, 1 मीडिया संयोजक, 1 सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) प्रभारी को नियुक्त किया गया है।
यह भी पढ़े: नबीन भाजपा : सत्ता से आगे संगठन की राजनीति
6 उपाध्यक्षों में कनाकंट्ला अरविंद कुमार (हरि), पुल्लनागारी जयपाल रेड्डी, वेल्लला राममोहन, कासानी श्रीशैलम गौड़, कंदाडी नागेश्वर रेड्डी व बी. एन. श्रीनिवास, 3 महासचिवों में मेकला सारंगपाणी, मल्लेमपेटा रमेश राम व नेमाली आनंद (नंदू), 5 सचिवों में नीलकंठम आलेख्या प्रताप, उदाता शारदा मल्लेश, सत्यनारायण गौड़, सालंद्री श्रीनिवास यादव व मद्दर्ला श्याम सुंदर, कोषाध्यक्ष नदिमिंटी नागभूषणम, कार्यालय सचिव गाजुला किरण कुमार, सोशल मीडिया प्रभारी तिम्मोथी मरी, मीडिया संयोजक नारावारी अजय नायुडू व सूचना प्रौद्योगिकी (आई.टी) प्रभारी अंतेर्तुला अश्विनी हैं। गौड़ ने बताया कि भाजपा संगठन पर्व 2024-25 के तहत प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एन. रामचंदर राव के निर्देश पर पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई है।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



