भाजपा ने किया जीएचएमसी में डिवीज़नों के पुनर्विभाजन का विरोध

हैदराबाद, ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम (जीएचएमसी) में संभागों की संख्या 150 से बढ़ाकर 300 करने के कांग्रेस सरकार के प्रस्ताव के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी ने कड़ा रुख अपनाते हुए समीक्षा बैठक की। नामपल्ली स्थित प्रदेश भाजपा कार्यालय में आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष एन. रामचंदर राव ने डिवीज़नों के पुनर्विभाजन से जनता पर पड़ने वाले प्रभाव, प्रशासनिक ढांचे में बदलाव और जनप्रतिनिधियों की भूमिका जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।

डिवीज़नों की संख्या बढ़ाना केवल एक संख्यात्मक बदलाव है, इसका जनता के हित से कोई सीधा संबंध नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि चंद्रायनगुट्टा और कारवान जैसे इलाकों में जनसंख्या में कोई विशेष वृद्धि न होने के बावजूद डिवीज़नों का पुनर्विभाजन किया जा रहा है, जो सरकार की दोहरी नीति को दर्शाता है। उन्होंने आगे कहा कि अंबरपेट, तुर्कयमजाल, बड़ंगपेट और घटकेसर जैसे तेजी से विकसित हो रहे नगर-परिधि क्षेत्रों में नगर पालिका को 2 से 3 डिवीज़नों में बांटकर जनता पर अतिरिक्त करों का बोझ डालने की तैयारी की जा रही है।

समीक्षा बैठक में उठे जनहित से जुड़े मुद्दे

इससे जनता को कोई लाभ नहीं मिलने वाला नहीं है। राव ने आरोप लगाया कि इन क्षेत्रों से वसूले गए करों को एमआईएम बहुल इलाकों में स्थानांतरित करने की मंशा दिखाई दे रही है, जिसे सरकार को तुरंत वापस लेना चाहिए। भाजपा नेता ने कहा कि मौजूदा डिवीज़नों को मजबूत कर बेहतर नागरिक सेवाएं देने के बजाय, यह पूरी कवायद राजनीतिक स्वार्थ के तहत की जा रही है। जनता से कोई परामर्श किए बिना लिया गया यह फैसला लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है। चेतावनी दी कि बिना ठोस योजना के डिवीज़नों का पुनर्विभाजन करने से शहर के विकास, बुनियादी ढांचे के विस्तार, सफाई व्यवस्था, पेयजल, सड़कें और ड्रेनेज जैसी सुविधाओं पर नकारात्मक असर पड़ेगा और आम नागरिकों को गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ सकता हैI

भाजपा पार्षद दल के नेता जी. शंकर यादव ने स्पष्ट किया कि मंगलवार को होने वाली काउंसिल बैठक में भाजपा के सभी कॉरपोरेटर एकजुट होकर जनता की ओर से इस प्रस्ताव का कड़ा विरोध करेंगे और सरकार के सामने अपनी बात मजबूती से रखेंगे। बैठक में गोशामहल के पार्षद लाल सिंह, जियागुड़ा के पार्षद बी. दर्शन, मंगलहाट की पार्षद शशिकला समेत अन्य पार्षद शामिल थे।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button