मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी के बयान पर बवाल हैदराबाद में भाजपा का प्रदर्शन

हैदराबाद, हिंदू देवी-देविताओं के बारे में तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी के विवादित बयान पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सड़कों पर उतर आई है। पार्टी ने बुधवार को हैदराबाद में रड्डी के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन करते हुए उन पर हमला बोला। प्रदर्शनकारी भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि तेलंगाना में जब से कांग्रेस की सरकार आई है तब से हिंदू समुदाय के देवी-देविताओं को अपमानित करने का काम हो रहा है। गो-रक्षकों पर हमले हो रहे हैं। कांग्रेस तेलंगाना में केवल मुस्लिमों का तुष्टिकरण कर रही है। प्रदर्शन में शामिल भाजपा के एक नेता ने हिंदू देवी-देविताओं पर विवादित बयान देने के लिए सीएम रड्डी से माफी की मांग की।

‘कांग्रेस का मतलब मुसलमान है’

केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी, बंडी संजय कुमार और अन्य भाजपा (भारतीय जनता पार्टी) नेताओं ने तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी की कथित हिंदू विरोधी टिप्पणियों की मंगलवार को निंदा की और राज्य में हिंदू एकता का आह्वान किया। भाजपा की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष एन रामचंदर राव ने रेवंत रेड्डी की टिप्पणियों के खिलाफ तीन दिसंबर को पूरे तेलंगाना में प्रदर्शन का आह्वान किया। किशन रेड्डी ने एक बयान में कहा कि मुख्यमंत्री ने हाल ही में जुबली हिल्स उपचुनाव के लिए प्रचार करते समय कहा था कि ‘कांग्रेस का मतलब मुसलमान है और मुसलमान का मतलब कांग्रेस है।

Ad

हिंदुओं को अपनी ताकत दिखाने का समय आ गया है-किशन रेड्डी

केंद्रीय कोयला मंत्री किशन रेड्डी ने कहा, ‘तेलंगाना में हिंदुओं के एकजुट होने का समय आ गया है। रेवंत रेड्डी और कांग्रेस पार्टी को हिंदुओं की ताकत दिखाने का समय आ गया है।’केंद्रीय गृह राज्य मंत्री बंडी संजय कुमार ने कहा कि भाजपा ने जुबली हिल्स उपचुनाव के दौरान सचेत किया था कि अगर कांग्रेस या बीआरएस (भारत राष्ट्र समिति) चुनाव जीतती है, तो हिंदू अपना आत्मसम्मान खो देंगे। उन्होंने कहा कि रेवंत रेड्डी की टिप्पणी के बाद भाजपा की चेतावनी सही साबित हुई।

सीएम रेड्डी ने क्या कहा

दरअसल, रेड्डी ने कहा कि ‘हर हिंदू समुदाय के अपने-अपने देवी देवता हैं। इतने सारे भगवान क्यो हैं? अगर लोग सिंगल हैं उनके भगवान हनुमान हैं। जिन्होंने दो शांदियां की हैं उनके भगवान अलग हैं, जो शराब पीते हैं उनके भगवान अलग हैं और जो मुर्गे की कुर्बानी देते हैं उनके भी अलग भगवान हैं। जो दाल-चावल खाते हैं उनके भगवान अलग हैं।’ रेड्डी के इस बयान पर भाजपा हमलावर है और उनसे माफी की मांग कर रही है। (भाषा)

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Ad

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button