भाजपा ने विधानसभा में सोयाबीन किसानों का मुद्दा उठा

हैदराबाद, भाजपा विधायक दल के उपनेता पायल शंकर ने सोयाबीन किसानों को हो रहे भारी नुकसान का मुद्दा सदन के समक्ष रखा। विधायक पायल शंकर ने बताया कि जिले भर में सोयाबीन की खेती करने वाले किसान न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) के अभाव और हाल ही में हुई बेमौसम बारिश के कारण गंभीर संकट का सामना कर रहे हैं।

बारिश की वजह से सोयाबीन का रंग बदल गया है, जिसके चलते ‘एफएक्यू’ (फेयर एवरेज क्वालिटी) मानकों का हवाला देकर सरकारी एजेंसियां फसल खरीदने से इंकार कर रही हैं। उन्होंने कहा कि फसल पूरी तरह तैयार होने के बावजूद खरीद न होने से किसान भारी आर्थिक तंगी में फंस गए हैं। कई किसानों के सामने कर्ज चुकाने और परिवार के भरण-पोषण की समस्या खड़ी हो गई है।

इस स्थिति को गंभीर बताते हुए विधायक ने राज्य सरकार से तत्काल सोयाबीन की खरीद सुनिश्चित करने की मांग की। साथ ही उन्होंने यह भी आग्रह किया कि सरकार ज्वार की फसल की खरीद को लेकर भी किसानों को स्पष्ट और ठोस आश्वासन दे।
पायल शंकर ने कहा कि यदि समय रहते सरकार ने हस्तक्षेप नहीं किया तो किसानों की हालत और भी बदतर हो सकती है। उन्होंने सदन से किसानों के हित में त्वरित निर्णय लेने की अपील की।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button