युवाओं पर डबल अत्याचार का प्रतीक बन गया है भाजपा का डबल इंजन : कांग्रेस
नई दिल्ली, कांग्रेस ने बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) की परीक्षा रद्द करने की माँग कर रहे प्रदर्शनकारियों पर बल प्रयोग की सोमवार को निंदा की और आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का डबल इंजन युवाओं पर डबल अत्याचार का प्रतीक बन गया है।
पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने दावा किया कि बिहार की राष्ट्रीय जनतांत्रिक गबंधन (राजग) सरकार ने यह अत्याचार पेपर लीक और धांधली को छिपाने के लिए किया है। बीपीएससी की 13 दिसंबर को हुई परीक्षा को रद्द करने की माँग को लेकर पटना में विरोध कर रहे प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने रविवार को पानी की बौछार की और हल्का बल भी प्रयोग किया।इसके साथ ही जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर और उनकी पार्टी के अध्यक्ष समेत 600-700 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
खड़गे ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर पोस्ट किया, बीपीएससी अभ्यर्थियों पर बिहार की राजग सरकार द्वारा बर्बरतापूर्वक लााचार्ज व अमानवीय अत्याचार पेपर लीक और धांधली को छिपाने के लिए किया गया है। युवाओं पर तानाशाही का डंडा चलाकर उनके मनोबल को तोड़ने का प्रयास बेहद शर्मनाक व निंदनीय है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा वालों ने पूरे देश में पेपर लीक माफिया का जाल बिछा रखा है, जिससे युवाओं का भविष्य बर्बाद हो रहा है।
खड़गे ने दावा किया, पिछले सात वर्षों में 70 से अधिक पेपर लीक हुए हैं। बीपीएससी परीक्षा में 3.28 लाख युवाओं का भविष्य अधर में लटका हुआ है, जब धांधली पकड़ी जाती है तो भाजपा निर्लज्जता से इनकार करती है या युवाओं पर लाियाँ बरसाकर उनका मुँह बंद करवाना चाहती है।
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने एक्स पर पोस्ट किया, बिहार में तीन दिन के अंदर दूसरी बार छात्रों पर अत्याचार किया गया। परीक्षाओं में भ्रष्टाचार, धांधली, पेपर लीक रोकना सरकार का काम है, लेकिन भ्रष्टाचार रोकने की जगह छात्रों को आवाज उाने से रोका जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस कड़ाके की ठंड में युवाओं पर पानी की बौछार और लाा चार्ज करना अमानवीय है। प्रियंका गांधी ने आरोप लगाया कि भाजपा का डबल इंजन युवाओं पर डबल अत्याचार का प्रतीक बन गया है।(भाषा)