निरंतर बढ़ता जा रहा है भाजपा का ग्राफ : रामचंदर राव

हैदराबाद, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रदेश अध्यक्ष एन. रामचंदर राव ने ऑपरेशन आकर्ष चलाए जाने की ओर परोक्ष रूप से इशारा देते हुए कहा कि कई मेधावी, विद्यार्थी, महिलाएं, युवा, बेरोजगार, वृद्ध, किसान, राजनेता आदि भाजपा में शामिल होने के लिए तैयार हैं। भविष्य में तेलंगाना राज्य भाजपा के लिए गेटवे ऑफ तेलंगाना बनेगा। इसका संकेत अच्छमपेट से पूर्व विधायक रहे गुव्वाला बालराज का भाजपा में शामिल होना ही है।

भाजपा मुख्यालय श्यामाप्रसाद मुखर्जी भवन में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एन. रामचंदर राव, विधायक पालवाय हरीश बाबू आदि के समक्ष पूर्व विधायक गुव्वाला बालराज आज अपने समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हुए, जिनको रामचंदर राव ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता प्रदान की। उन्होंने कहा कि तेलंगाना में भाजपा का ग्राफ निरंतर बढ़ता जा रहा है। भाजपा अध्यक्ष का पद संभाले एक महीना हो चुका है। अब तक 16 जिलों की 3,500 किमी यात्रा कर चुके हैं।

संयुक्त महबूबनगर, संयुक्त खम्मम जिला, पेद्दापल्ली, मंचीरियाल, कोमरमभीम, आसिफाबाद में जिस प्रकार उत्तम प्रतिसाद जनता से मिला है, उससे साफ जाहिर है कि स्थानीय निकाय चुनाव में भाजपा सबसे अधिक सीटों पर जीतेगी। उन्होंने कहा कि 18 अगस्त के बाद से अन्य जिलों में दूसरे चरण की यात्रा प्रारंभ करने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि वर्ष 2023 में भाजपा को विधानसभा चुनाव के समय राज्य में 13.9 प्रतिशत वोट मिले थे जो वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव में बढ़कर 36 प्रतिशत वोट के रूप में बदल गये।

यह भी पढ़ें… अधिसूचना के बाद जुबली हिल्स प्रत्याशी का चयन : महेश

Ad

रामचंदर राव का कांग्रेस और राहुल गांधी पर वार

रामचंदर राव ने कहा कि विपक्षी बीआरएस को तो लोकसभा में शून्य ही हाथ लगा। एक सीट पर भी जनता ने नहीं जिताया। उन्होंने कहा कि पहले बीआरएस ने जनता को धोखा दिया, अब कांग्रेस ने जनता को छला है इसलिए जनता विकल्प के तौर पर भाजपा की ओर देख रही है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एन. रामचंदर राव ने कांग्रेस सांसद व नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को फेक इंडियन करार देते हुए कहा कि ऑपरेशन सिंदूर को लेकर देश विरोधी बयान देकर दुष्प्रचार करने वाले राहुल के पीछे अर्बन नक्सलवादी और देश विरोधी ताकतें खड़ी हैं।

रामचंदर राव ने कहा कि फेक वोट तथा सीटों की चोरी का आरोप लगा रहे राहुल गांधी को महाराष्ट्र व हरियाणा में हारने के बाद अब बिहार में भी कांग्रेस के हारने का पता चल चुका है इसलिए ऐसे अनाप-शनाप आरोप लगाकर भाजपा के खिलाफ दुष्प्रचार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि दरअसल राहुल गांधी खुद फेक इंडियन हैं क्योंकि हिमाचल व कर्नाटक में कांग्रेस की जीत होने के बाद उन्हें फेक वोट याद नहीं आए इसलिए अब हार का पता लगने पर वोट की चोरी जैसे नए राग अलापने लगे हैं।

रामचंदर राव ने कहा कि भाजपा ने भी कई बार हार का सामना किया है, लेकिन कभी भी फेक वोट का आरोप नहीं लगाया। हार हो या जीत, हमेशा प्रजातंत्र पर विश्वास ही रखा है। अवसर पर विधान परिषद सदस्य अंजीरेड्डी, प्रदेश भाजपा महासचिव गुज्जुला प्रेमेंदर रेड्डी, डॉ. कासम वेंकटेश्वरुलू, आधिकारिक प्रवक्ता एन.वी. सुभाष, सोलंकी श्रीनिवास, दिलीपाचारी, नागरकर्नूल जिला अध्यक्ष नरेंदर राव आदि उपस्थित थे।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Ad

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button