तेलंगाना में भाजपा के प्रति बढ़ने लगा जनाधार : एन. रामचंदर राव

हैदराबाद, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एन. रामचंदर राव ने कहा कि तेलंगाना में भाजपा के लिए जनाधार निरंतर बढ़ रहा है। करीमनगर आंदोलनों की भूमि व तेलंगाना का दिल है। ऐसी भूमि पर महापौर का पद हासिल करने का अर्थ तेलंगाना में भविष्य भाजपा का ही है।

भाजपा मुख्यालय श्यामाप्रसाद मुखर्जी भवन में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री बंडी संजय की उपस्थिति में रामचंदर राव के समक्ष करीमनगर के डिवीजन 10 से विजयी स्वतंत्र पार्षद शिक्षाविद सौगानी कोमरय्या भाजपा में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि तेलंगाना के इतिहास में पहली बार करीमनगर नगर निगम में भाजपा ने अपने बल पर महापौर व उप महापौर पद हासिल किया है। यह बताता है कि अगली बार तेलंगाना की सत्ता में भाजपा अवश्य काबिज होगी। उन्होंने कहा कि राज्य में कई बुद्धिजीवी व शिक्षाविद भाजपा में शामिल होने के लिए तैयार हैं, फोन पर फोन आ रहे हैं।

जल्द भाजपा में शामिल होने के संकेत, सरकार पर हमला

जल्द ही वह भाजपा में शामिल होंगे। उन्होंने मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी सरकार पर शिक्षा व्यवस्था को कमजोर करने का आरोप लगाते हुए कहा कि फीस रीअंबर्समेंट की राशि तक नहीं दी गई, जबकि मुख्यमंत्री के पास ही शिक्षा विभाग है। इसके बावजूद विद्यार्थियों का भविष्य अंधकार में जा रहा है। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री केसीआर सरकार ने जो गलतियाँ की है, वही रेवंत सरकार भी दोहरा रही है। उन्होंने कहा कि पूर्व केसीआर सरकार ने रेसीडेंशियल स्कूल्स के नाम पर शिक्षा व्यवस्था को भ्रष्ट बना दिया था, अब रेवंत सरकार यंग इंडिया इंटिग्रेटेड स्कूल्स के नाम पर ड्रामेबाजी कर रही है।

रामचंदर राव ने कहा कि जब भी चुनाव आते हैं, कांग्रेस सरकार वादों का झुनझुना बजाने लगती है। रामचंदर राव ने करीमनगर में महापौर पद हासिल करने में मेहनत करने वाले केंद्रीय गृह राज्य मंत्री बंडी संजय सहित उप महापौर सुनील राव व स्थानीय भाजपाइयों को धन्यवाद दिया। अवसर पर करीमनगर के महापौर कोलागानी श्रीनिवास व उप महापौर सुनील राव ने प्रदेश भाजपा अध्यक्ष का सम्मान भी किया।

यह भी पढ़ें… भाजपा ने कांग्रेस पर लगाया तुष्टिकरण का आरोप

2029 तक किसी राज्य में नहीं रहेगा कांग्रेस का शासन : बंडी संजय

केद्रीय गृह राज्य मंत्री बंडी संजय ने कहा कि वर्ष 2029 तक देश के किसी राज्य में कांग्रेस का शासन नहीं रहेगा। कांग्रेस गश खाकर गिरेगी जनता ऐसा सबक सिखाने जा रही है।

केंद्रीय मंत्री बंडी संजय ने भाजपा मुख्यालय श्यामाप्रसाद मुखर्जी भवन में कहा कि 2047 विकसित भारत का सपना पूरा करने तक देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की भाजपा सरकार बनी रहेगी। उन्होंने कहा कि तेलंगाना में कुछ मंत्री भारी भ्रष्टाचार में लिप्त हैं, उनके खिलाफ सबूत जुटाए जा रहे हैं। इन मंत्रियों के भ्रष्टाचार में कुछ आईएएस अधिकारी सहयोग कर रहे हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि जल्द ही इन भ्रष्ट मंत्रियों का कच्चा चिट्ठा तथा सहयोग करने वाले आईएएस अधिकारियों की पोल खोली जाएगी।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button