एचसीयू भूमियों के संरक्षण हेतु भाजयुमो करेगा आंदोलन : सेवेल्ला महेंदर

हैदराबाद, हैदराबाद सेंट्रल यूनिवर्सिटी (एचसीयु) से संबंधित 400 एकड़ भूमियां बेचकर हैदराबाद के लंग्स स्पेस को समाप्त करने का मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी सरकार पर आरोप लगाते हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष सेवेल्ला महेंदर ने नाराजगी व्यक्त की और चलो हैदराबाद विश्वविद्यालय आंदोलन छेड़ने की चेतावनी दी।

भाजपा मुख्यालय श्यामाप्रसाद मुखर्जी भवन में मीडिया को संबोधित करते हुए सेवेल्ला महेंदर ने कहा कि सरकार संसाधान जुटाने के लिए विश्वविद्यालय की भूमियां बेचेगी तो भाजयुमो चुप नहीं बैठेगा। उन्होंने विश्वविद्यालय में रात के समय जेसीबी उतारकर भूमि से पेड़ों को काटे जाने और विरोध जता रहे विद्यार्थियों को पुलिस द्वारा हिरासत में लिए जाने संबंधी वीडियो सेलफोन में मीडिया को दिखाते हुए नाराजगी व्यक्त की और कहा कि विश्वविद्यालय की भूमि के संरक्षण हेतु लोकतांत्रिक रूप से आवाज उठा रही छात्राओं के बाल पकड़कर जबरन निर्ममता से हिरासत में लिया गया जिसकी भाजयुमो कड़ी निंदा करता है।

उन्होंने कहा कि पूर्व केसीआर सरकार ने मंदिरों और विद्यालयों की भूमियों को कब्जा करके बेचा था अब कांग्रेस सरकार विश्वविद्यालय की भूमियां बेचने पर तुली है। उन्होंने कहा कि भावी पीढ़ी की आवश्यकताओं को देखते हुए भूमियों का संरक्षण करने की जिम्मेदारी सरकार पर है लेकिन सरकार खुद ही विश्वविद्यालय की भूमियों को बेचेगी तो विद्यार्थी चुप नहीं बैठेंगे।

यह भी पढ़ें… ओयू में आंदोलन पर लगे प्रतिबंध पर रिपोर्ट तलब

उन्होंने कहा कि भूमियां बेचने से मना करते हुए मुख्यमंत्री से मांग की गई, विधानसभा सत्र के दौरान भी विरोध प्रदर्शन किया गया लेकिन पुलिस ने लाठीचार्ज करके भाजयुमो के कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेकर थाने स्थानांतरित किया। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय की भूमियों का उपयोग विद्यार्थियों के लिए होना चाहिए, वरना भाजयुमो द्वारा विद्यार्थियों के साथ मिलकर व्यापक आंदोलन किया जाएगा।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button