भगदड़ में घायल लड़के को वेंटिलेटर से हटाया गया

हैदराबाद, पुष्पा-2 की स्क्रीनिंग के दौरान मची भगदड़ में घायल हुए आ वर्षीय बच्चे का ऑक्सीजन और वेंटिलेटर सपोर्ट हटा दिया गया है, क्योंकि उसकी हालत में सुधार हो रहा है। लड़के के पिता भास्कर ने यह जानकारी दी। हालांकि, भास्कर ने चिकित्सकें के हवाले से कहा कि लड़के को ाक होने में समय लगेगा।

भास्कर ने यह भी कहा कि उन्हें पुष्पा के अभिनेता अल्लू अर्जुन से 10 लाख रुपये का चेक मिला है और पुष्पा फिल्म प्रोडक्शन हाउस और राज्य के सिनेमेटोग्राफी मंत्री कोमाटिरेड्डी वेंकट रेड्डी से भी अतिरिक्त मदद मिली है। भास्कर से पूछा गया कि उन्होंने शिकायत वापस लेने की इच्छा क्यों व्यक्त की, तो उन्होंने कहा कि उन्हें घटना के अगले दिन अल्लू अर्जुन के कर्मचारियों से समर्थन मिला। उन्होंने किसी तरह का दबाव होने से इनकार किया। इस बीच अस्पताल ने कहा कि भगदड़ में घायल हुए श्रीतेज को किसी ऑक्सीजन या वेंटिलेटर सपोर्ट पर नही रखा गया है और उसकी हालत में सुधार हो रहा है। स्वास्थ्य अपडेट में कहा गया है कि उसकी संवेदनें पहले जैसी ही हैं। वह अपने आप आंखें खोल लेता है और अपने आप अंग हिलाता है, लेकिन परिवार के सदस्यों को पहचान नही पाता। अस्पताल ने बताया कि लड़का आवाज होने पर जाग रहा है, लेकिन जो कहा जा रहा है, वह नही कर पा रहा है। उसे ट्यूब से भोजन दिया जा रहा है और पिछले तीन दिन से उसे बुखार नही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button