साइबर फ्रॉड से बचना है तो चुप्पी तोड़ो : मेजर विनीत कुमार
आईआईएफएल कैपिटल जीतो कनेक्ट-2025 कॉन्क्लेव में साइबर सुरक्षा पर चर्चा
हैदराबाद, साइबर पीस फाउंडेशन के संस्थापक अध्यक्ष मेजर विनीत कुमार ने कहा कि वर्तमान में साइबर क्राइम से बचना है, तो किसी भी लुभावने ऑफर के ऐप मत लोड करो और यदि साइबर अपराध का शिकार होते हैं, तो चुप न बैठें, उसकी तत्काल रिपोर्ट करें।
एचआईसीसी में जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गनाइजेशन (जीतो) हैदराबाद के तत्वावधान में आयोजित आईआईएफएल कैपिटल जीतो कनेक्ट-2025 कॉन्क्लेव के अंतर्गत विभिन्न विषयों पर आयोजित चर्चा में जीतो हैदराबाद महिला विंग की साइबर पीस यात्रा एवं चर्चा में साइबर पीस फाउंडेशन के संस्थापक अध्यक्ष मेजर विनीत कुमार ने कहा कि यह वर्तमान का महत्वपूर्ण मुद्दा है। जनता इसको समझे और चर्चा करे।
साइबर सुरक्षा की 1997-99 में जब बात करता था, तो सभी हँसते थे, ऐसा कुछ नहीं होता, लेकिन वर्तमान में यह बड़ी समस्या बन गयी है। लोग समय से आगे की बात को नहीं समझ पाए। आज हैकर विभिन्न तरीकों से लोगों को अपना शिकार बना रहे हैं। देश में कोई न कोई इसका शिकार हो रहा है। इस पर आज चर्चा हो रही है और बचाव के लिए कदम उठा रहे हैं। सभी पीस-शांति चाहते हैं, ऑनलाइन बिहेवियर देखते हैं, तो कई के मन में नकारात्मकता और डर पैदा हो जाता है। इसलिए डरे नहीं। सुरक्षा का पालन करेंगे, तो सुरक्षित रहेंगे।
साइबर पीस का बेसिक स्टेप- लुभावने ऑफर से बचें
मेजर विनीत कुमार ने कहा कि तीन तरह के फ्राड होते हैं, जिनमें पहले कोई आकर्षक स्कीम जैसे बिना कोलेट्रल के लोन का ऑफर देना, गूगल के बोगस ऐप डाउनलोड करने को कहना। इस तरह के ऑफर में शीघ्र लोन बिना दस्तावेज को देने को तैयार होते हैं, जैसे ही आप परमिशन देते हैं, आपका बैंक खाता खाली हो जाता है। क्योंकि आपका सारा मोबाइल डाटा, फोटो सभी कुछ एक्सेस कर लिया जाता है।

साइबर पीस का बेसिक स्टेप है कि ऐसे लुभावने ऑफर से बचें। कई बार कॉल कर आपके खाते को सीज करने और डिजिटल अरेस्ट की बात की जाती है। धोखेबाज एआई टूल से किसी की भी आवाज बनाकर आपको डराते हैं और पैसे भेजने को कहते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे कॉल आएँ, तो डरे नहीं, सीधे उसकी शिकायत शीघ्र करें। कोई केवाईसी माँगता है, तो फोन पर मत दें, सीधे व्यक्तिगत तौर पर बैंक में जाकर बात करें।
इसी प्रकार तीसरा स्कैम रोमांस स्कैम है, जहाँ लड़के-लड़कियों के माध्यम से डेटिंग साइट से फँसाया जाता है। आप मेट्रिमोनियल साइट में प्रोफाइल बनाते समय विशेष ध्यान दें। महिलाएँ ऐसी साइट में कई बार शिकार हुई हैं। इसी प्रकार साइबर में साड़ी चैलेंज जैसी प्रतियोगिताओं से बचें। यदि साड़ी में फोटो भेजी, तो उसका एआई से दुरुपयोग कर आपको ब्लैकमेल कर सकते हैं।
साइबर स्पेस में चुप्पी तोड़ना बहुत जरूरी
विनीत कुमार ने कहा कि जितनी सोच रखेंगे, उतनी परेशानी है। क्राइम होते ही पाँच मिनट में रिपोर्ट करें, ताकि अपराधी को धरा जा सके। साइबर स्पेस में चुप्पी तोड़ना बहुत जरूरी है। देश में डीपीडीपी एक्ट है, जो आपको इस प्रकार की धोखाधड़ी से बचाता है। सभी एकजुट होकर शुरुआत करें, क्योंकि यह केवल सरकार का नहा। हम सभी का दायित्व है। जागरूकता पीपीटी पर नहीं, बल्कि नुक्कड़ नाटिका के माध्यम से किया जाना चाहिए।
नगर पुलिस आयुक्त वी.सी. सज्जनार ने कहा कि जीतो के कार्य सराहनीय हैं। साइबर पीस पर बात हो रही है, जो भविष्य में होने वाले अपराध के प्रति सचेत करते हैं। जीतो समाज के लिए बहुत ही अच्छा कार्य कर रहे हैं। जैन समाज सामाजिक धार्मिक कार्यों में बहुत सक्रिय है। आपदा के समय हमेशा ही सेवा के लिए तत्पर रहते हैं। उन्होंने कहा कि कुछ साल आरटीसी में कार्य किया, तो पता चला कि व्यापार करना कितना मुश्किल कार्य है।
इसमें कितनी समस्याएँ आती हैं। जो व्यापार कर रहे हैं, उनकी सराहना करते हैं। वर्तमान में महिला नेटवर्क बढ़ने के साथ सभी क्षेत्र में चुनौतीपूर्ण कार्य है। पुरुषों को भी महिला के मल्टीटास्किंग से प्रेरणा लेनी चाहिए। महिला घर व बाहर दोनों को अच्छी तरह संभाल रही है। इस प्रकार के मंचों से लोगों को अच्छ़े आइडिया के साथ भविष्य की गतिविधियों की जानकारी मिलती है। साइबर भविष्य का बड़ा अपराध है।
डिजिटल सेफ्टी साइबर जागरूकता लाएगी जीवन में परिवर्तन
दुर्भाग्य से सोशल मीडिया पर महिलाएँ अपनी निजी फोटो डालती हैं, जो बाद में इसका शिकार होती हैं। कई शिकायतें आती हैं कि महिलाओं की फोटो का दुरुपयोग किया गया। कई लोग सोशल मीडिया में अनजान व्यक्ति से संपर्क में आते हैं। पता नहीं वह कहाँ का होता है, जो दूर बैठ कर धोखा देता है। समय है सभी जागरूक हों। जीतो विशेष रुचि दिखते हुए साइबर अपराध, साइबर टॉक आदि का आयोजन कर लोगों को जागरूक करे।
साइबर फ्रॉड में महिला व कई व्यापारी भी शिकार होते हैं। कोई भी व्यापारी किसी थर्ड पार्टी से पेमेंट न प्राप्त करे, क्योंकि थर्ड पार्टी पता नहीं कहाँ से पैसा लाकर आपके खाते में डालते हैं, जो बाद में चलकर उनके शिकंजे में फंस जाते हैं। जेएलडब्ल्यू अपेक्स की सचिव शशि मुणोत ने कहा कि इस प्रकार की जागरूकता जरूरी है। सभी का दायित्व है कि डिजिटल कनेक्शन से जुड़ें।
सभी ऑनलाइन से जुड़े हैं और कार्य शीघ्र हो रहा है, लेकिन इससे साइबर फ्रॉड भी बढ़ रहा है। साइबर क्राइम के रूप में नये प्रकार के अपराध हो रहे हैं। अपराधी स्मार्ट बन रहे हैं, सुरक्षित व जागरूक होना आवश्यक है। डिजिटल सेफ्टी साइबर जागरूकता जीवन में परिवर्तन लाएगी। हैदराबाद जीतो महिला का आभार है, जिन्होंने नाटिका के माध्यम से सभी को जागरूक किया।
जीतो महिला विंग: डिजिटल सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध
जीतो अपेक्स के अध्यक्ष विजय भंडारी ने कहा कि हैदराबाद आईटी क्षेत्र में देश का प्रोग्रेसिव शहर है। शिव शक्ति मिलकर कार्य करें, तो जीवन का कोई कार्य असंभव नहीं है। महिला विंग की शीतल दुग्गड़, महासचिव रितु चोरड़िया व अन्य ने पिछले एक साल में महिला विंग का परचम लहराकर कई बेहतर कार्यक्रम किये हैं। महिलाओं को ऑनलाइन-ऑफलाइन जागरूक कर रही हैं, क्योंकि महिला के पास समय नहीं होता।
जेएलडब्ल्यू की टीम काफी कार्य कर रही है। उन्होने कहा कि साइबर अपराध तभी होता है, जब पहली गलती हम करते हैं। महिलाओं ने नाटिका के माध्यम से सभी को जागरूक किया है। जीवन में जो कार्य करें, उसे पूर्ण करें। जीतो हैदराबाद महिला विंग पीछे नहीं, आगे रही। आने वाले समय में भी इसी तरह कार्य करते रहें। जीतो एक सोच है। जीतो हैदराबाद की टीम ने इतिहास बनाया है।
जीतो हैदराबाद महिला विंग की चेयरपर्सन सुधा कीमती ने सभी का स्वागत करते हुए कहा कि साइबर यात्रा, एजुकेशन, सेवा, मूल्य, सुरक्षा पर आधारित है। कार्यक्रम के माध्यम से महिला विंग द्वारा महिला सशक्तिकरण का संदेश दिया गया। यह कार्यक्रम महिलाओं के साथ सभी के लिए अनुभव है, जहाँ सभी प्रकार से जानकारी प्राप्त हो सकेगी। यह सेफ डिजिटल वर्ल्ड बनाने का कार्य किया।
नई बीमारी बनकर उभरा है साइबर क्राइम
अवसर पर नाटिका प्रस्तुत कर सभी को मोबाइल फोन से होने वाले अपराध के बारे में जागरूक किया गया। इस दौरान साइबर यात्रा का आयोजन किया गया। डिजीनारी की राष्ट्रीय संयोजिका प्रियंका जैन ने कहा कि छोटी सी साइबर गलती से सालों की कमाई चली जाती है। अगर सावधान नहीं रहे, तो तकनीक हमें नुकसान पहुँचा सकती है। साइबर यात्रा रैली की विनित कुमार ने कहा कि साइबर क्राइम नई बीमारी बनकर उभरा है। एक ओटीपी से पैसा, पहचान तथा मानसिक अशांति आती है। साइबर यात्रा मूवमेंट है।
जीतो महिला विंग द्वारा देश भर में कई ईवेंट से लोगों को जागरूक किया जा रहा है। डिजीनारी फाइनेंशियल पावर के साथ डिजिटल सशक्तिकरण है। जब महिला डिजिटल मजबूत होती है, तो परिवार भी मजबूत होता है। सोच समझकर क्लिक करें।जीएलडब्ल्यू अपेक्स की वाइस चेयरपर्सन यशमा ने कहा कि साइबर सेफ्टी को लेकर हमें आसानी से हैंडल करना चाहिए। आपको डर रहता है कि डेटा हैक हो गया है। किसी को बोलेंगे तो क्या होगा।
इस पर हमें चुप नहीं रहना है। आप कहीं भी जाएँ, तो व्यक्तिगत फोटो व योजना किसी के साथ शेयर न करें, उसे सुरक्षित रखें। जीतो हैदराबाद महिला विंग की रेखा ओसवाल ने विनीत कुमार का परिचय दिया। नगर पुलिस आयुक्त वी.सी. सज्जनार का स्वागत जीतो हैदराबाद चेयरमैन रोहित कोठारी, प्रशांत श्रीमाल, जीतो हैदराबाद संस्थापक गौतम पोकरणा, जीतो हैदराबाद महिला विंग की चेयरमैन सुधा कीमती, वीणा ओसवाल सहित टीम ने किया।
बड़ी सोच से मिलती है बड़े कार्यों में सफलता
अवसर पर साइबर पीस के सदस्य आईपीएस के.के. ठाकुर, जीतो हैदराबाद के चेयरमैन रोहित कोठारी, जीतो हैदराबाद महिला विंग के चेयरपर्सन सुधा कीमती, जीतो अपेक्स अध्यक्ष विजय भंडारी, जीतो अपेक्स महासचिव ललित डांगी, जीतो अपेक्स प्रभारी महावीर चपलोत, कोषाध्यक्ष संपत चपलोत, आनंद चोरड़िया, जितेन्द्र लोढ़ा, निदेशक प्रभारी सोनाली दुग्गड़, जीतो महिला विंग चेयरपर्सन शीतल दुग्गड़, महासचिव रितु चोरड़िया, जीतो कनेक्ट प्रायोजक आईआईएफएल फाउंडेशन मधु जैन, अनिल ओसवाल, प्रशांत श्रीश्रीमाल, महासचिव ललित चोपड़ा, जीतो कनेक्ट-2025 संयोजक बी.एल. भंडारी, जीतो हैदराबाद पूर्व अध्यक्ष सुशील संचेती, संस्थापक अध्यक्ष जीतो हैदराबाद, गौतम मुणोत, कोषाध्यक्ष विशाल आंचलिया, फाउंडर आईआईएफ एल कैपिटल संस्थापक निर्मल जैन, आईआईएफ एल फाउंडेशन संस्थापक निदेशक मधु जैन, पूर्व चेयरमैन कुशल कांकरिया व अन्य उपस्थित थे।
जीतो हैदराबाद की पैनल चर्चा में नियो के सीईओ नितिन जैन ने सभी को व्यापार करने के संबंध में कहा कि कोई भी कार्य करने से पहले जरूरी है कि कहीं 10 -15 साल अनुभव प्राप्त करें। उसके बाद कंपनी की शुरुआत करें। जीवन में यदि सोच बड़ी रखेंगे, तो कार्य भी बड़ा कर पाएँगे। युवाओं को जिम्मेदारी से सीखना जरूरी है। उन्होंने विस्तार से चर्चा के बाद प्रश्न का समाधान दिया।
वैज्ञानिक एवं लेखक डॉ. आनंद रंगनाथन ने कहा कि देश में पिछले 65 सालों में जो बदलाव नहीं आया, वह गत 11 सालों में आया है। देश ने कई क्षेत्रों में तरक्की की है और कई चुनौतियों का सामना किया है। किसानों के हित के लिए तीन बिल बनाये गये थे, लेकिन राज्य सरकारों व विपक्षी दलों ने उन्हें लागू होने नहीं दिया। इससे किसानों का ही भला होने वाला था। इसलिए सोच को बदलने की आवश्यकता है। अच्छी सोच एवं लोगों के हित को लेकर कार्य करेंगे, तो वर्ष 2047 में जो विकसित भारत का सपना है, उसे पूरा किया जा सकता है।
जीतो कनेक्ट में रही ज्ञान और मनोरंजन की धूम

अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा ने महिलाओं के सत्र में सभी को स्वास्थ्य एवं जीवन शैली पर विस्तार से चर्चा कर अच्छी सेहत के लिए जीवन में योग और संतुलित आहार को अपनाने एवं त्वचा को सुन्दर बनाये रखने को लेकर जानकारी दी। इसी प्रकार डॉली जैन ने फैशन डिजाइन के संबंध में टिप्स देकर महिलाओं का मार्गदर्शन किया। अवसर पर आयोजित मनोरंजन कार्यक्रम में भारतीय संगीतकार एवं कंपोजर प्रीतम चक्रवर्ती एवं क्रूव ने रंग जमाया। गीत संगीत ने सभी का भरपूर मनोरंजन किया।
अवसर पर जीतो अपेक्स विजय भंडारी, जीतो अपेक्स महासचिव ललित डांगी, जीतो अपेक्स प्रभारी महावीर चपलोत, कोषाध्यक्ष संपत चपलोत, आनंद चोरड़िया, जीतो हैदराबाद के चेयरमैन रोहित कोठारी, जितेन्द्र लोढ़ा, अनिल ओसवाल, प्रशांत श्रीश्रीमाल, महासचिव ललित चोपड़ा, जीतो कनेक्ट 2025 संयोजक बीएल भंडारी, जीतो हैदराबाद पूर्व अध्यक्ष सुशील संचेती, संस्थापक अध्यक्ष जीतो हैदराबाद गौतम मुणोत, कोषाध्यक्ष विशाल आंचलिया, सह संयोजक सुशील संचेती, डीआईसी कनेक्ट गौतम सेहलोत, फाउंडर आईआईएफ एल कैपिटल संस्थापक निर्मल जैन, पूर्व चेयरमैन कुशल कांकरिया व अन्य उपस्थित थे।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।




