पानी का राजनीतिकरण कर रही है बीआरएस: चामला
हैदराबाद, कांग्रेस के सांसद चमाला किरण कुमार रेड्डी ने आरोप लगाया कि बीआरएस ने ‘पानी’ शब्द का राजनीतिकरण कर दिया है। राज्य की जनता ने कालेश्वरम परियोजना के ढहने के बाद समझ लिया है कि बीआरएस ने किस तरह पानी के मुद्दे की उपेक्षा की और किस हद तक भ्रष्टाचार किया।
चामला ने जल वितरण को राजनीति का हिस्सा बताया
चामला आज यहां गांधी भवन में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि हरीश राव के अपने मामा केसीआर को खलनायक बनाने की कोशिश कर रहे हैं। कालेश्वरम के बाद उन्हें समझ लेना चाहिए कि बीआरएस नेता बुनियादी ज्ञान के साथ परियोजनाएं बनाते तो बेहतर होता। कालेश्वरम के पतन के बाद तेलंगाना की जनता ने पानी के मुद्दे को पूरी तरह से समझा है। 2016 की सीडब्ल्यूसी बैठक में केसीआर ने जो कहा, उसका उल्लेख आवश्यक इसलिए भी है कि केसीआर की अज्ञानता के बारे में सब को मालूम हो सके। विशेषकर कालेश्वर परियोजना जो केसीआर की अज्ञानता की अज्ञानता का सबसे बड़ा उदाहरण है।
सरकार ‘पानी की राजनीति’ कर रही है
चामला किरण कुमार रेड्डी ने कहा कि केसीआर ने जगन रेड्डी के साथ चार बार बातचीत की और तेलंगाना के लिए पानी के मुद्दे पर यहाँ की जनता के साथ अन्याय किया। उन्होंने आरोप लगाया कि हरीश के रवैये के कारण ही एपी के नेताओं ने बंकाचर्ला में पानी स्थानांतरित करने के बारे में सोचा है। यह प्रश्न आज बीआरएस के नेताओं से ज़रूरी हो गया है कि गोदावरी के पानी पर चिल्लाने वाले बीआरएस नेता कृष्णा के पानी के बारे में बात क्यों नहीं करते।
कांग्रेस सांसद ने कहा कि हरीश राव और बीआरएस के नेता रेवंत रेड्डी को सीएम की कुर्सी पर नहीं देख पा रहे हैं। हरीश राव को पता होना चाहिए कि नदी का पानी किसी की जागीर नहीं है। हरीश राव को लगता है कि केसीआर के अलावा पानी के मुद्दे की जानकारी किसी को नहीं है, जबकि केसीआर ही वह व्यक्ति है जिन्होंने आंध्र प्रदेश को तेलंगाना का पानी दान किया है। यह विवाद उसी समय शुरू हुआ था जब हरीश सिंचाई मंत्री हुआ करते थे। सांसद चामला ने कहा कि मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी प्रतिबद्ध हैं कि अगर केंद्र ने बंकाचर्ला के मुद्दे पर सुनवाई नहीं की तो वे सुप्रीम कोर्ट की सीढ़ियां चढ़ेंगे। उन्होंने प्रश्न किया कि बीआरएस सांसद सर्वदलीय बैठक से बाहर चले गए, जबकि उन्हें बंकाचर्ला पर सर्वसम्मति से निर्णय लेने के लिए वहाँ मौजूद होना चाहिए था।
यह भी पढ़ें– प्रधानमंत्री मोदी साइप्रस व्यापार यात्रा
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



